विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pushpa 2 Box Office Day 43: जिद पर अड़ गया पुष्पाराज, श्रीवल्ली के लिए बॉक्स ऑफिस पर किया बड़ा धमाका

Published: Thu, 16 Jan 2025 09:13 PM (IST)

Pushpa 2 Box Office Collection Day 43 अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म पुष्पा 2 लगातार कमाई के मामले ...और पढ़ें

कितना रहा पुष्पा 2 का 43वें दिन का कलेक्शन (Photo: Instagram)
कितना रहा पुष्पा 2 का 43वें दिन का कलेक्शन (Photo: Instagram)

HighLights

  1. 43वें दिनों में फिल्म का इतना हुआ कारोबार
  2. पुष्पा राज के किरदार में नजर आए अल्लू अर्जुन
  3. 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी 'पुष्पा 2'

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आमतौर पर यह देखा गया है कि सीक्वल कई मामलों में पहली फिल्म जैसी सक्सेस नहीं पा पाता है। लेकिन पुष्पा 2 एकमात्र ऐसी फिल्म है जो तीन साल पहले इसी नाम से आई पुष्पा: द राइज को कड़ी टक्कर दे रही है। इस बात में कोई दो राय नहीं है कि सुकुमार का निर्देशन और पुष्पाराज के किरदार में नजर आए अल्लू अर्जुन फिल्म की जान हैं।

फिल्म की पकड़ नहीं पड़ी ढीली?

कहानी, निर्देशन और बॉक्स ऑफिस के मामले में 'पुष्पा 2' ने अपनी ही फिल्म से कॉम्पटीशन किया और ब्लॉकबस्टर साबित हुई। फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए एक महीने से ज्यादा समय हो गया है, लेकिन फिर भी यह अपनी पकड़ बनाए हुए है।

यह भी पढ़ें: Pushpa 2 Day 41 Worldwide Collection: इधर का बॉस अपुन! वर्ल्डवाइड नोटों से नहा रहा है पुष्पा भाऊ, सरपट दौड़ी कमाई

कितना रहा फिल्म का 43वें दिन का कलेक्शन?

फिल्म ने तमिल, तेलुगु के अलावा हिंदी भाषा में भी कमाल किया। हालांकि 42वें दिन पहली बार ये देखा गया कि फिल्म का हिंदी वर्जन करोड़ के नीचे आया हो। फिल्म ने 42वें दिन एक करोड़ का कलेक्शन किया। इसमें से 78 लाख इसने हिंदी से, 20 लाख तेलुगु में और 2 लाख तमिल वर्जन में कमाए। वरना अभी तक हिंदी कमाई से फिल्म को काफी अच्छा कलेक्शन हो रहा था। वहीं बात 43वें दिन की करें तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार अर्ली ट्रेंड्स 34 लाख के आसपास है लेकिन इसके और बढ़ने की उम्मीद है।

फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पूरा किया छठवां हफ्ता

फिल्म अपने 6वें हफ्ते में प्रवेश कर चुकी है। हफ्ते के अनुसार कलेक्शन देखें तो पहले हफ्ते में फिल्म ने 725.8 करोड़, दूसरे हफ्ते में 264.8 करोड़, तीसरे हफ्ते में 129.5 करोड़, चौथे हफ्ते में 69.65 करोड़, पांचवे हफ्ते में 25.25 करोड़ का कलेक्शन किया था। इस हिसाब से फिल्म का कुल कलेक्शन 1224.34 करोड़ हो गया है।

इन फिल्मों से था पुष्पा का कॉम्पटीशन

फिलहाल बीते दिनों रिलीज हुईं दो अन्य साउथ फिल्में पुष्पा 2 को एक इंच भी हिला नहीं पाईं। राम चरण की फिल्म गेम चेंजर एक बड़े बजट की फिल्म थी। आरआरआर के पांच साल बाद राम चरण पहली बार लीड रोल में आ रहे थे लेकिन फिल्म के लिए बजट निकालना भी मुश्किल हो रहा है। वहीं नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म डाकू महाराज भी पुष्पा का कुछ बिगाड़ नहीं पाई।

यह भी पढ़ें: Pushpa 2 Box Office Day 42: भाऊ मान भी जा! खत्म नहीं हो रहा पुष्पा की गाड़ी का पेट्रोल, खाते में भरे इतने करोड़

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।