विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pushpa 2 Day 51 Collection: बॉक्स ऑफिस पर ‘पुष्पाराज’ का राज, 51वें दिन नई फिल्मों को दी कड़ी टक्कर

Published: Fri, 24 Jan 2025 09:05 PM (IST)

अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) स्टरर फिल्म पुष्पा 2 (Pushpa 2) लगातार सुर्खियों में हैं। कमाई ...और पढ़ें

पुष्पा 2 की 51वें दिन की कमाई (Photo Credit- Instagram)
पुष्पा 2 की 51वें दिन की कमाई (Photo Credit- Instagram)

HighLights

  1. पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस पर कर रही है कमाल
  2. अल्लू अर्जुन की फिल्म का क्रेज लोगों में लगातार बढ़ रहा है
  3. 51वें दिन फिल्म ने किया इतना कलेक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सुकुमार की फिल्म पुष्पा 2 ने कमाई के मामले में कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। 5 दिसंबर 2024 को रिलीज हुई फिल्म ने उम्मीदों से ज्यादा बेहतर प्रदर्शन सिनेमाघरों में किया है। पुष्पा द राइज के बाद पुष्पा 2 द रूल में पुष्पाराज और श्रीवल्ली की जोड़ी को देखकर फैंस की एक्साइटमेंट का ठिकाना नहीं रहा है। 50 दिन से ज्यादा होने के बाद भी लोगों के बीच अल्लू अर्जुन की फिल्म की दीवानगी कम होने का नाम नहीं ले रही है। 

साल 2025 की शुरुआत में कहा गया कि पुष्पा 2 (Pushpa 2) के दर्शकों में कमी होने लग जाएगी, क्योंकि बॉलीवुड की कई मोस्ट अवेटेड फिल्में रिलीज होंगी। आजाद से लेकर सोनू सूद की फतेह सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद अल्लू अर्जुन की फिल्म को टक्कर देने में असफल रही।

पुष्पाराज को नई फिल्में क्या दे पा रही है टक्कर?

इसके बाद कंगना रनौत की इमरजेंसी रिलीज हुई, लेकिन पुष्पाराज बॉक्स ऑफिस पर झुकता बिल्कुल नजर नहीं आया। 24 जनवरी को अक्षय कुमार की फिल्म स्काई फोर्स बड़े पर्दे पर उतर गई। आइए जानते हैं कि 51वें दिन पुष्पा 2 की कमाई का क्या हाल रहा है।

Photo Credit- Instagram

ये भी पढ़ें- Pushpa 2 Day 49 Collection: थक गया पुष्पाराज! पुष्पा 2 की गाड़ी का पेट्रोल खत्म, लाखों में सिमटी कमाई

पुष्पा 2 ने सातवें शुक्रवार किया इतना कलेक्शन

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर पुष्पा 2 को कमाई के मामले में कोई टक्कर नहीं दे पा रहा है। मेकर्स ने फिल्म को कुछ बढ़ाए गए सीन्स के साथ सिनेमाघरों में दिखाना शुरू कर दिया है। इसके बाद फैंस के बीच फिर से फिल्म का क्रेज बढ़ गया। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, 51वें दिन (Puspha 2 Day 51 Collection) मूवी ने 0.16 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं, कुल मिलाकर फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1230.57 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। आगामी दिनों में देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म की कमाई में फिर से उछाल आता है या नहीं। 

Photo Credit- Instagram

अक्षय कुमार की फिल्म स्काई फोर्स का ओपनिंग डे कलेक्शन 7.62 करोड़ बताया जा रहा है। अब सवाल खड़ा होता है कि क्या पुष्पा 2 खिलाड़ी कुमार की फिल्म के लिए चुनौती दे पाएगी या नहीं। हालांकि, सातवें सप्ताह में अल्लू अर्जुन की फिल्म का कलेक्शन थोड़ा कम होने लगा है। 50वें दिन मूवी की कमाई पचास लाख के करीब हुई और अब लगातार कम होता जा रहा है। ऐसे में संभावना है कि फिल्म आने वाली मूवीज को ज्यादा टक्कर नहीं दे पाएगी। 

ये भी पढ़ें- Pushpa 2 Box Office Day 50: आखिरी वक्त में भी पैसों से नहा रहा पुष्पाराज, 50वें दिन अजय देवगन के छुड़ाए पसीने!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।