Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Pushpa 2 Collection Day 6: वीक डे में खूब चला 'पुष्पाराज' का सिक्का, छठे दिन टकाटक हुई कमाई

    Updated: Tue, 10 Dec 2024 08:38 PM (IST)

    Pushpa 2 Collection अल्लू अर्जन (Allu Arjun) की फिल्म पुष्पा की कमाई करोड़ो में चल रही है। पहले दिन ही रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन के बाद फिल्म वीक डे पर भी ...और पढ़ें

    पुष्पा 2 का वीकेंड कलेक्शन (Photo: Instagram)
    पुष्पा 2 का वीकेंड कलेक्शन (Photo: Instagram)

    HighLights

    1. 5 दिसंबर को रिलीज हुई पुष्पा 2
    2. सुकुमार ने किया है फिल्म का निर्देशन
    3. हिंदी बेल्ट में भी पुष्पा 2 की धूम

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉक्स ऑफिस पर पुष्पा 2 (Pushpa 2) का जादू बरकरार है। ऑडियंस अपने फेवरेट अल्लू अर्जन(Allu Arjun)के लिए क्रेजी है। फिल्म से पहले जिस तरह का बज देखने को मिल रहा था, वापस सिनेमाघरों में भी वो चीज महसूस की गई। पुष्पाराज और श्रीवल्ली पर ऑडियंस ने खूब प्यार लुटाया। इसी का नतीजा है कि फिल्म ना सिर्फ वीकेंड बल्कि वीक डे पर भी धुंआधार कलेक्शन कर रही है। इस फिल्म ने आते ही कई बड़ी फिल्मों के गणित बिगाड़ दिए।

    कितनी भाषाओं में की गई थी रिलीज

    फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 164.25 करोड़ का कलेक्शन किया, जो आमिर खान और शाहरुख खान जैसी स्टार्स की फिल्मों से भी ज्यादा है। ये एक पैन इंडिया फिल्म थी जिसे तेलुगु के अलावा हिंदी, कन्नड़, तमिल, मलयालम भाषा में भी रिलीज किया गया। सुकुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म को 12 हजार स्क्रीन पर रिलीज किया गया था। सुबह से ही सिनेमाघरों में दर्शकों की भारी भीड़ फिल्म देखने के लिए जमा हो गई थी। पुष्पा 2 का बजट 500 करोड़ रुपये था।

    यह भी पढ़ें: Pushpa 2 Collection Day 5: मंडे टेस्ट में फुल मार्क्स से पास हुआ 'पुष्पाराज', 5वें दिन भी धुआंधार रही कमाई

    कितना रहा फिल्म का ओपनिंग डे कलेक्शन

    पुष्पा 2 को हिंदी सिनेमा लवर्स का भरपूर प्यार मिल रहा है। कमाई के मामले में फिल्म हिंदी भाषा में सबसे ज्यादा अच्छा प्रदर्शन कर रही है। रविवार को फिल्म ने हिंदी भाषा में 86 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म पुष्पा 2 के ओपनिंग डे कलेक्शन की बात करें, तो इसने दुनियाभर में 294 करोड़ की कमाई की थी। इसमें इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कलेक्शन 175.1 करोड़ रुपए रहा।

    दिन  कलेक्शन
     Day 1 164.25 करोड़ रुपये
     Day 2 93.8 करोड़ रुपये
     Day 3 119.25 करोड़ रुपये
     Day 4 141.05 करोड़ रुपये
     Day 5 64.45 करोड़ रुपये
     Day 6 33.63 करोड़ रुपये
     Total 627.08 करोड़ रुपये

    हिंदी वर्जन में भी फिल्म ने किया कमाल

    वहीं अकेले पुष्पा-2 ने हिंदी वर्जन में 72 करोड़ रुपए की कमाई की। इंडियन बॉक्स ऑफिस पर पुष्पा-2 ने एसएस राजामौली की फिल्म RRR के रिकॉर्ड को तोड़ दिया था। RRR ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 133 करोड़ की ओपनिंग की थी। इसके अलावा शाह रुख खान की जवान और रणबीर कपूर की एनिमल भी इससे पीछे रह गईं।

    खबरें और भी

    फिल्म में अल्लू अर्जन के अलावा रश्मिका मंदाना लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आईं। इसके अलावा फहाद फासिल को खलनायक के तौर पर देखा गया।

    यह भी पढ़ें: Pushpa 2 Box Office Collection: दुनियाभर में 'पुष्पा' का आतंक, वाइल्ड फायर बनकर हिला दिया इन सितारों का सिंहासन