विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pushpa 2 Collection Day 8: 'पुष्पाराज' की आंधी में 'स्त्री' हुई हवा-हवाई, 8वें दिन कर डाली मोटी कमाई

Published: Thu, 12 Dec 2024 07:12 PM (IST)Updated: Thu, 12 Dec 2024 07:33 PM (IST)

Pushpa 2 Box Office Collection Day 8 एक्शन थ्रिलर फिल्म पुष्पा 2 इन दिनों कमाई के मामले में जमकर धूम ...और पढ़ें

पुष्पा 2 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की रिपोर्ट (Photo Credit- X)
पुष्पा 2 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की रिपोर्ट (Photo Credit- X)

HighLights

  1. पुष्पा 2 की धमाकेदार कमाई जारी
  2. 8वें दिन फिल्म ने की इतनी कमाई
  3. पुष्पा 2 ने तोड़ा स्त्री 2 का ये रिकॉर्ड

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Pushpa 2 Box Office Collection Day 8 Report: पिछले हफ्ते आज ही के दिन अल्लू अर्जुन स्टारर (Allu Arjun) मूवी पुष्पा 2 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। तब से लेकर अब तक ये फिल्म कमाई के मामले में साउथ से लेकर हिंदी सिनेमा की कई बड़ी-बड़ी मूवीज को धूल चटा चुकी है। 

इस बीच पुष्पा- द रूल के 8वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की रिपोर्ट सामने आ गई है। जिसके आधार पर ये कहा जा सकता है कि इस फिल्म ने 2024 की मेगा ब्लॉकबस्टर हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री 2 (Stree 2) का सफाया कर दिया है। आइए मामले को विस्तार से जानते हैं। 

8वें दिन इतना हुआ पुष्पा 2 का कलेक्शन 

पुष्पा- द रूल की रिलीज को एक सप्ताह का सफर पूरा हो गया है। पूरे वीक में नॉन हॉलिडे के बावजूद इस मूवी ने कमाई के मामले में जमकर गदर मचाया है और बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कलेक्शन 40 करोड़ से नीचे नहीं आया है। इनकम का यही शानदार सिलसिला रिलीज के 8वें दिन भी जारी रहा है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के आधार दूसरे गुरुवार को पुष्पा 2 ने करीब 30 करोड़ की कमाई कर ली है। 

ये भी पढे़ं- Pushpa 2 Weekly Collection: महज 7 दिन में शहंशाह बना 'पुष्पाराज,' वीकली रिपोर्ट में जानिए कमाई का कारवां

फोटो क्रेडिट- एक्स

पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ग्राफ 

  • पहला दिन- 164.25 करोड़

  • दूसरा दिन- 93.8 करोड़

  • तीसरा दिन- 119.25 करोड़

  • चौथा दिन- 141.05 करोड़

  • पांचवा दिन- 64.45 करोड़

  • छठा दिन- 51.55 करोड़

  • सातवां दिन- 43.35 करोड़

  • आठवां दिन- 30

  • कुल- 723.35 करोड़

गौर करने वाली बात ये है कि पुष्पा 2 की कमाई के ये शानदार आंकड़े हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा को मिलाकर हैं। 

स्त्री 2 का तोड़ा रिकॉर्ड

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री 2 ने इस साल बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाई। लेकिन पुष्पा 2 के सामने ये मूवी छोटी साबित हो गई है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के आधार पर हिंदी भाषा में रिलीज के 8वें दिन स्त्री 2 ने 18.20 करोड़ का कारोबार किया था। जबकि पुष्पा 2 ने 8वें दिन हिंदी बेल्ट में करीब 25 करोड़ की अनुमानित इनकम कर ली है।

फोटो क्रेडिट- एक्स

700 करोड़ के पार पहुंची पुष्पा 2

बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के महज 8 दिन में 700 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार करने के मामले में पुष्पा 2 ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। अब तक इस मूवी से पहले कोई फिल्म इतने कम समय में ये कारनामा नहीं कर पाई है। 

ये भी पढ़ें- Pushpa 2 की सफलता के बीच हाई कोर्ट पहुंचे Allu Arjun, महिला की मौत से जुड़ा मामले में की ये अपील