यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Pushpa 2 Collection: क्या Allu Arjun की गिरफ्तारी का कलेक्शन पर पड़ा असर? गिरने के बाद दोगुनी तेजी से बढ़ी कमाई
अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 द रूल (Pushpa 2 The Rule Box Office Collection) दुनियाभर में कमाई के मामले में नए झंडे गाड़ रही है। फिल्म हर रोज एक नई मूवी क ...और पढ़ें

HighLights
- रप्पा रप्पा बढ़ रहा फिल्म का कलेक्शन
- पुष्पा राज के किरदार में नजर आए अल्लू अर्जुन
- लोगों ने श्रीवल्ली और पुष्पा को दिया खूब प्यार
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पुष्पा 2 (Pushpa 2: The Rule) का तहलका रिलीज के दूसरे हफ्ते भी बॉक्स ऑफिस पर जारी है। फिल्म ने साबित कर दिया कि पुष्पा ही बॉक्स ऑफिस का बॉस है। फिल्म को लेकर जिस तरीके का बज बनाया गया था, ऑडियंस से भी इसे वैसा ही रिजल्ट मिला। यह वजह है कि फिल्म बुलेट ट्रेन की रफ्तार से आगा बढ़ रही है।
कितना हो गया फिल्म का कलेक्शन?
पुष्पा 2 का पार्ट 1 साल 2021 में आई थी। इसके ठीक तीन साल बाद फैंस दोबारा से पुष्पराज और श्रीवल्ली को देखकर क्रेजी हो गए। सैकनिल्क के शुरुआती अनुमानों के अनुसार, पहले सप्ताह के दौरान अच्छी कमाई करने के बावजूद मिड वीक में अल्लू अर्जुन ब्लॉकबस्टर की कमाई दूसरे हफ्ते कम हो गई। फिर भी फिल्म रिलीज के 13वें दिन 16 करोड़ से अधिक की कमाई करने में सफल रही। 12वें दिन के कलेक्शन को जोड़कर, पुष्पा 2 फिल्म का कुल कलेक्शन अब 1109.2 करोड़ हो गया है।
(6).jpg)
यह भी पढ़ें: Pushpa 2 Collection: नोटों का अंबार लगा रहा है 'पुष्पाराज', इन दो फिल्मों को कुचलकर बनेगा वर्ल्ड नंबर-1
पांच भाषाओं में रिलीज हुई थी फिल्म
'पुष्पा 2: द रूल' ने रिलीज के पहले सप्ताह के अंत में ₹725.8 करोड़ की शानदार कमाई की। इसके दूसरे सप्ताह की कमाई और भी अधिक होने की उम्मीद है, जो कुल मिलाकर अब 941 तक पहुंच सकती है। फिल्म को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज किया गया था। वहीं रिलीज के 11वें दिन तक 1400 करोड़ का कारोबार कर फिल्म भारतीय सिनेमा के इतिहास की तीसरी सबसे ज्यादा वर्ल्डवाइड कलेक्शन करने वाली फिल्म बन गई है।
.jpg)
वहीं हाईएस्ट ग्रासिंग फिल्म के मामले में पुष्पा 2 अभी भी इन दो फिल्मों से पीछे है। सैकनिल्क के अनुसार, अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म बाहुबली 2 को पछाड़कर दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन सकती है। 'पुष्पा 2: द रूल' अभी राजामौली की बाहुबली 2 (1790 करोड़ ग्रास कलेक्शन) और आमिर खान की दंगल (2070 करोड़ ग्रास कलेक्शन) से पीछे है।
खबरें और भी
| पहला हफ्ता | 725.8 करोड़ रुपये |
| 9वां दिन | 36.4 करोड़ रुपये |
| 10वां दिन | 63.3 करोड़ रुपये |
| 11वां दिन | 76.6 करोड़ रुपये |
| 12वां दिन | 27.75 करोड़ रुपये |
| कुल | 929.85 करोड़ रुपये |
'पुष्पा 2' की सफलता के बाद अब मेकर्स ने तुरंत इसके तीसरे पार्ट पर काम शुरू कर दिया है। वहीं पुष्पा 3: द रैंपेज पर काम चल रहा है फिल्म बहुत जल्द दर्शकों के बीच होगी।