Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Pushpa 2 Day 33 Collection: बॉक्स ऑफिस पर नहीं झुकेगा पुष्पाराज! 33वें दिन झोली में आए ढेर सारे नोट

    Updated: Mon, 06 Jan 2025 10:09 PM (GMT+05:30)

    अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की जोड़ी को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। यही कारण है कि रिलीज के 30 दिन बार भी बॉक्स ऑफिस ...और पढ़ें

    33वें दिन अल्लू अर्जुन की फिल्म ने किया इतना कलेक्शन (Photo Credit- IMDB)
    33वें दिन अल्लू अर्जुन की फिल्म ने किया इतना कलेक्शन (Photo Credit- IMDB)

    HighLights

    1. बॉक्स ऑफिस पर बरकरार है पुष्पा 2 का जादू
    2. अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की जोड़ी को पसंद कर रहे हैं फैंस
    3. 33वें दिन किया इतने करोड़ का कलेक्शन

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 5 दिसंबर 2024 को अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की मोस्ट अवेटेड फिल्म पुष्पा 2 द रूल ने सिनेमाघरों में दस्तक दी। रिलीज के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर सुकुमार की मूवी का जलवा देखने को मिला। 164.25 करोड़ की शानदार कमाई के साथ पुष्पा के सीक्वल ने कई बिग स्टार फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। सिनेमाघरों में फिल्म को एक महीने से ज्यादा का समय हो चुका है। इसके बाद भी पुष्पाराज की दीवानगी लोगों के बीच कम होने का नाम नहीं ले रही है।

    सुकुमार के निर्देशन में साल 2021 में पुष्पा द राइज आई थी, जिसमें अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की जोड़ी को खूब पसंद किया गया। इसके बाद पुष्पा 2 में भी पुष्पाराज और श्रीवल्ली ने दर्शकों के दिलों को फिर से जीतने में कामयाबी मिली। खास बात है कि बॉक्स ऑफिस कमाई के मामले में पुष्पा के दूसरे पार्ट ने पहली फिल्म को भी पीछे छोड़ दिया है। भारत में फिल्म 1200 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन में भी मूवी का जादू बरकरार है।

    रविवार को की थी छप्परफाड़ कमाई

    अल्लू अर्जुन स्टारर पुष्पा 2 पांचवे सप्ताह में प्रवेश करने के बाद भी रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है। 32वें दिन यानी रविवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 7.2 करोड़ का कलेक्शन किया। इतना ही नहीं, अभी तक रिलीज हुई कोई भी बिग स्टार फिल्म इसे टक्कर नहीं दे पाई है। वरुण धवन की बेबी जॉन का पुष्पा 2 से भिड़कर बुरा हाल हो गया है। मूवी दूसरे सप्ताह में ही दम तोड़ती नजर आ रही है।

    Photo Credit- IMDB

    ये भी पढ़ें- Pushpa 2 Worldwide Collection: पुष्पाराज ने कर दिया खेल! वर्ल्डवाइड कमाई में बोली तूती, 32वें दिन किया हैरान

    33वें दिन किया इतना कलेक्शन 

    रविवार के बाद पांचवे सोमवार को भी फिल्म को दर्शकों की कमी का सामना नहीं करना पड़ा। हालांकि, 33वें दिन की कमाई (Pushpa 2 Day 33 Collection) का ग्राफ रविवार से कम है, क्योंकि वीकडे में किसी भी मूवी को कम दर्शक मिल पाते हैं। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, अल्लू अर्जुन की फिल्म ने 1.94 करोड़ का कलेक्शन खबर लिखे जाने तक कर लिया है। कुछ घंटे बाद यह आंकड़ा 2 करोड़ को भी पार कर सकता है। बता दें कि यह फिल्म का अभी तक का सबसे कम आंकड़ा है। इससे पहले फिल्म ने हमेशा 3 करोड़ से ज्यादा की ही कमाई की है। 

    खबरें और भी

    Photo Credit- IMDB

    2025 में भी क्या चलेगा पुष्पाराज का जादू?

    पुष्पा 2 फिल्म फिलहाल तक अच्छा प्रदर्शन कर रही है। 10 जनवरी को सोनू सूद की फतेह सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके बाद अक्षय कुमार की स्काई फोर्स और कंगना रनौत की इमरजेंसी रिलीज होगी। माना जा रहा है कि सिनेमाघरों में नई फिल्मों के आने के बाद शायद पुष्पा 2 की कमाई कम हो सकती है। 

    ये भी पढ़ें- Pushpa 2 Hindi Collection: ओ पुष्पाराज ठहर जरा! हिंदी में पुष्पा 2 ने बजा दिया कमाई का डंका, नोटों की हुई बारिश