विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pushpa 2 Hindi Collection: ये कैसा हाल हो गया! आसमान से सीधा जमीन पर आ गिरी Pushpa 2, कमाई में भारी गिरावट

Published: Sat, 11 Jan 2025 01:40 PM (IST)

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म को टक्कर देने के लिए सिनेमाघरों में एक और पैन इंडिया रिलीज फिल्म ...और पढ़ें

गेम चेंजर के आते ही बदल पुष्पा 2 का हिंदी कलेक्शन का गणित/ फोटो- Imdb
गेम चेंजर के आते ही बदल पुष्पा 2 का हिंदी कलेक्शन का गणित/ फोटो- Imdb

HighLights

  1. 37वें दिन पुष्पा 2 के कलेक्शन में आई भारी गिरावट
  2. गेम चेंजर और फतेह ने मिलकर हिंदी में हिलाया सिंहासन
  3. पुष्पा 2 का हिंदी भाषा में अब तक हुआ है इतना कलेक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉक्स ऑफिस पर पिछले कुछ समय से अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 अपने कदम जमाकर बैठी हुई थी। इस एक्शन थ्रिलर पैन इंडिया रिलीज फिल्म ने बेबी जॉन और वनवास का खाता बंद कर दिया, लेकिन खुद बॉक्स ऑफिस से टस से मस नहीं हुई। ओरिजिनली पुष्पा 2 तेलुगु भाषा में बनी फिल्म है, जिसे हिंदी, मलयालम-कन्नड़ और तमिल भाषा में डब करके रिलीज किया गया है। जहां अन्य भाषाओं में फिल्म के कदम पहले ही लड़खड़ाने लगे थे, वहीं 36 दिनों तक हिंदी भाषा में पुष्पा 2 सॉलिड कमाई कर रही थी और मूवी की रफ्तार रोके नहीं रुक रही थी। 

हालांकि, अब 10 जनवरी को रिलीज हुई फिल्मों गेम चेंजर (Game Changer) और फतेह ने आकर अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 का गेम बिल्कुल बिगाड़ दिया है, क्योंकि कल तक बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों में खेलने वाली इस फिल्म का 37वें दिन कलेक्शन अचानक धड़ाम हो गया है। फिल्म ने शुक्रवार को कितनी कमाई की, यहां पर देखें आंकड़े: 

पुष्पा 2 का 37वें दिन बॉक्स ऑफिस पर हुआ ऐसा हाल

अल्लू अर्जुन की फिल्म को ऑडियंस का कितना प्यार मिला है, इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि पुष्पा 2 हिंदी बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। हालांकि, अब गेम चेंजर ने आते ही इसका सिंहासन हिला दिया है, क्योंकि बॉक्स हिंदी भाषा में फिल्म 37वें दिन औंधे मुंह गिर गई है। 

यह भी पढ़ें: Pushpa 2 Day 37 Collection: पुष्पा तूने क्या कर डाला! वीकेंड आते-आते बदल गया पूरा समीकरण, छापे इतने करोड़

सैकनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीते दिन यानी कि 36वें दिन फिल्म ने हिंदी भाषा में सिंगल डे पर 1.40 करोड़ के आसपास की कमाई की थी, लेकिन 37वें दिन इस फिल्म का कलेक्शन लाखों में आ गिरा।

Photo Credit- X Account 

हिंदी भाषा में शुक्रवार को इस फिल्म ने सिंगल डे पर सिर्फ 95 लाख रुपए का कलेक्शन किया है। गेम चेंजर और फतेह के आते ही पुष्पा 2 करोड़ों से सीधा लाखों में आ गिरी है। 

पुष्पा 2 का 37 दिनों का टोटल कलेक्शन 

पुष्पा 2 हिंदी टोटल कलेक्शन  817.95 करोड़ रुपए 
पुष्पा 2 हिंदी सिंगल डे कलेक्शन  0.95 लाख रुपए 

पुष्पा 2  ने हिंदी भाषा में अब तक टोटल की है इतनी कमाई

70 करोड़ से ओपनिंग करने वाली पुष्पा 2 ने हिंदी की हार्डकोर फिल्मों को ही बॉक्स ऑफिस पर धूल चटा दी थी। स्त्री 2 से लेकर जवान, एनिमल और गदर 2 जैसी फिल्मों ने पुष्पा 2 के आगे अपने घुटने टेक दिए। बीते दिन तक 817 करोड़ की कमाई करने वाली पुष्पा 2 का शुक्रवार तक कलेक्शन 817.95 करोड़ तक पहुंच चुका है।

pushpa 2 hindi box office

Photo Credit- X Account 

राम चरण की फिल्म गेम चेंजर पहले दिन तो हिंदी भाषा में पुष्पा 2 को करोड़ों से लाखों में लेकर आने में सफल हुई है, लेकिन अब आगे ये फिल्म अल्लू अर्जुन की मूवी का खाता बंद करेगी या फिर खुद इसका हिंदी में खाता जल्द बंद होगा, ये आने वाला वक्त बताएगा। 

यह भी पढ़ें: Pushpa 2 Day 36 Collection: ब्रेक लगा ले पुष्पाराज! 5वें हफ्ते बढ़ी पुष्पा 2 की रफ्तार, कमाई हुई तेजतर्रार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।