Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    जुलाई से दिसंबर तक ये 20 बड़ी फिल्में क्या कर पाएंगी Box Office को मालामाल? 1500 करोड़ से ज्यादा का लगा है दांव

    Updated: Thu, 04 Jul 2024 06:15 PM (IST)

    जुलाई से लेकर दिसंबर तक का महीना इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के लिए बेहद ही क्रूशियल होने वाला है क्योंकि अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 से लेकर वेलकम टू द जंगल ...और पढ़ें

    बॉक्स ऑफिस पर अगले छह महीने में लगा है बड़ा दांव/ फोटो- Jagran Graphics
    बॉक्स ऑफिस पर अगले छह महीने में लगा है बड़ा दांव/ फोटो- Jagran Graphics

    HighLights

    1. अगले छह महीने में रिलीज होंगी ये 20 बड़ी फिल्में
    2. क्या ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर मचा पाएंगी धमाल
    3. इन फिल्मों पर निर्माताओं की लगी है मोटी रकम?

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2023 इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के लिए काफी अच्छा रहा। ये उम्मीद थी कि बीते साल की तरह 2024 की शुरुआत भी शानदार तरीके से होगी, लेकिन इस साल की पहली रिलीज 'फाइटर' ठंडे बस्ते में चली गयी।

    जनवरी से लेकर जून तक शैतान और मुंज्या सहित फिल्मों ने ही बॉक्स ऑफिस को संभाला। कम बजट की फिल्में काम कर गईं, लेकिन जिन फिल्मों से उम्मीदें थीं, उन्होंने दर्शकों को पूरी तरह से निराश किया।

    हालांकि, प्रभास और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म कल्कि 2898 एडी एक बार फिर से फैंस की उम्मीद लेकर लौटी है, क्योंकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुलेट ट्रेन की रफ्तार से दौड़ रही है।

    खैर, फिल्मों के लिए 2024 का पहला आधा साल जैसा भी बीता हो, लेकिन सेकंड हाफ यानी कि जुलाई से दिसंबर तक में रिलीज होने वाली फिल्मों से निर्माता-निर्देशक और अभिनेता काफी आस लगाकर बैठे हैं, क्योंकि दूसरी छमाही में कई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जिन पर काफी दांव लगा हुआ है।

    पैन इंडिया रिलीज होंगी ये साउथ फिल्में

    पिछले कुछ सालों में साउथ फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जो गदर मचाया है, उसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। बाहुबली 2 से लेकर आरआरआर और कंतारा, पुष्पा जैसी फिल्मों ने अपनी ओरिजिनल भाषाओं के अलावा हिंदी में भी सॉलिड बिजनेस किया। अब 2024 के सेकंड हाफ में कई साउथ फिल्में हैं, जो पैन इंडिया रिलीज होने वाली हैं।

    यह भी पढ़ें: Box Office Report 2024: दांव पर थे 1100 करोड़, फर्स्ट हाफ में बॉक्स ऑफिस पर कितनी हुई वसूली, किसको हुआ नुकसान?

    रिलीज होने वाली फिल्मों में सबसे पहले कमल हासन की हिंदुस्तानी 2 है। कल्कि में उनके किरदार ने उनकी आगामी फिल्म को देखने के लिए फैंस की उस्तुकता डबल कर दी है। इसके अलावा लिस्ट में अल्लू अर्जुन की बिग बजट फिल्म 'पुष्पा-द रूल' भी है, जो पहले अगस्त में रिलीज होने वाली थी।

    खबरें और भी

    पैन इंडिया रिलीज साउथ की फिल्में 

    हिंदुस्तानी 2 (Indian 2) 12 जुलाई 2024
    पुष्पा 2  6 दिसंबर 2024 
    कंगुवा 10 अक्टूबर 2024 
    देवरा पार्ट 1  27 सितंबर 2024 

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म का बजट तकरीबन 350 करोड़ का है। पुष्पा 2 के अलावा बॉबी देओल और सूर्या की फिल्म 'कंगुआ' भी रिलीज के लिए तैयार है, जिसका बजट लगभग पुष्पा 2 के आसपास 350 करोड़ का ही है। साउथ फिल्में सेकंड हाफ में इंडियन बॉक्स ऑफिस के लिए एक उम्मीद की किरण हैं।

    फ्रेंचाइजी बचाएंगी बॉलीवुड की लाज?

    जुलाई से दिसंबर तक में सिनेमाघरों में साउथ के अलावा बॉलीवुड फिल्में भी दस्तक देने वाली हैं। इनमें से कई फ्रेंचाइजी हैं। रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' जो पहले 15 अगस्त को रिलीज हो रही थी, वो अब दिवाली पर रिलीज होगी।

    अजय देवगन और दीपिका पादुकोण स्टारर इस फिल्म का बजट लगभग 200 करोड़ के आसपास हैं। इसके अलावा कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया-3' फिल्म 'सिंघम अगेन' से टक्कर लेने के लिए दिवाली पर ही रिलीज होगी। इसके अलावा वेलकम टू द जंगल, रेड 2, स्त्री 2, मेट्रो इन दिनों, धड़क 2 जैसी फिल्में भी इस साल जुलाई से दिसंबर के बीच रिलीज होंगी।

    बॉलीवुड की फ्रेंचाइजी फिल्में 

    सिंघम अगेन  अक्टूबर 2024 
    वेलकम टू द जंगल  20 दिसम्बर 2024 
    स्त्री 2 15 अगस्त 2024 
    मेट्रो इन दिनों 29 नवंबर 2024 
    धड़क 2 22 नवंबर 2024 
    भूल भुलैया-3  7 नवंबर 2024 

    कम बजट बड़ी स्टार कास्ट

    अब तक तो हमने आपको अगले छह महीनों में रिलीज होने वाली सिर्फ उन फिल्मों के बारे में बताया है, जो बिग बजट हैं और जिनका इंतजार दर्शकों को एक लंबे समय से है। हालांकि, इन फिल्मों की लिस्ट में वो भी शामिल हैं, जिनके बजट ज्यादा हाई नहीं हैं, लेकिन स्टार कास्ट बड़ी है।

    किल जो 5 जुलाई को ही सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है, उसके ट्रेलर को देख ये उम्मीद है कि फिल्म अच्छा बिजनेस कर सकती है।

    इसके अलावा आलिया भट्ट की जिगरा, अक्षय कुमार की सरफिरा, विक्रांत मेसी की द साबरमती रिपोर्ट,जॉन अब्राहम की वेदा, कंगना रनौत की इमरजेंसी, करीना कपूर खान की द बकिंघम मर्डर, शाहिद कपूर की देवा, अजय देवगन की औरों में कहां दम था, विक्की कौशल की बैड न्यूज और वरुण धवन की बेबी जॉन जैसी फिल्में अगले छह महीने में सिनेमाघरों को रोशन करेंगी। इन फिल्मों के अलावा देवरा पार्ट 1 और जाह्नवी कपूर की उलझ भी इस साल ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 

    ये फिल्में भी जुलाई से दिसंबर में होंगी रिलीज 

    सरफिरा 12 जुलाई 2024 
    किल 5 जुलाई 2024 
    द साबरमती रिपोर्ट 2 अगस्त 2024 
    वेदा 15 अगस्त 2024 
    इमरजेंसी 6 सितंबर 2024 
    द बंकिघम मर्डर 13 सितंबर 2024 
    देवा 11 अक्टूबर 2024 
    जिगरा 11 अक्टूबर 2024
    रेड 2 15 नवंबर 2024 
    औरों में कहां दम था 2024 
    बैड न्यूज 19 जुलाई 2024 
    बेबी जॉन 25 दिसंबर 2024 

    छह महीनों में फिल्मों पर लगा है इतने करोड़ का दांव

    जुलाई से दिसंबर अगले छह महीनों में रिलीज होने वाली इन फिल्मों में से किसी भी फिल्म का बजट 40 से 50 करोड़ से कम नहीं होगा। इसमें से पुष्पा 2, कंगुआ, सिंघम अगेन, भूल भुलैया 3 जैसी फिल्मों पर तो निर्माताओं के बिग अमाउंट लगे हुए हैं। अगर इन 20 फिल्मों को देखा जाए तो इनका कुल बजट 1500 करोड़ के ऊपर का है।

    यह भी पढ़ें: Box Office Flops 2024: 'नाम बड़े दर्शन छोटे', पहले 6 महीनों में इन फिल्मों का निकला तेल, बॉक्स ऑफिस पर हुईं फेल