Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Pushpa 2 Collection: क्यों पड़े हो चक्कर में, कोई नहीं पुष्पा की टक्कर में, वर्ल्डवाइड इन 5 मूवीज का पत्ता साफ

    Updated: Sun, 15 Dec 2024 05:12 PM (IST)

    Pushpa 2 Worldwide Collection Day 10 अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) स्टारर मूवी पुष्पा 2 कमाई के मामले में अब भी कमाल कर रही है। रिलीज के 10 दिन बाद वर्ल्ड ...और पढ़ें

    पुष्पा 2 वर्ल्डवाइड कलेक्शन रिपोर्ट (Photo Credit- X)
    पुष्पा 2 वर्ल्डवाइड कलेक्शन रिपोर्ट (Photo Credit- X)

    HighLights

    1. पुष्पा 2 की धुआंधार कमाई जारी
    2. वर्ल्डवाइड फिल्म ने रच दिया इतिहास
    3. इन फिल्मों को पुष्पा 2 ने चटाई धूल

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पुष्पा 2 (Pushpa 2) रिलीज के दूसरे सप्ताह में एंट्री मार चुकी है। अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) स्टारर इस मूवी के रिलीज का पहला सप्ताह काफी शानदार तरीके से गुजरा है। इंडियन बॉक्स ऑफिस के अलावा दुनियाभर में कमाई के मामले में पुष्पा- द रूल ने इतिहास रच दिया है। 

    इस बीच पुष्पा 2 वर्ल्डवाइड कलेक्शन (Pushpa 2 Worldwide Collection) की लेटेस्ट रिपोर्ट सामने आ गई है। जिसके आधार पर ये कहा जा सकता है कि इस एक्शन थ्रिलर मूवी ने ग्लोबली कमाई के मामले में साउथ सिनेमा से लेकर बॉलीवुड को मिलाकर कुल इन 5 मूवीज का पत्ता साफ कर दिया है। आइए जानते हैं कि वो कौन-कौन सी फिल्में हैं। 

    पुष्पा 2 ने इन मूवीज को ग्लोबली कलेक्शन में छोड़ा पीछे

    5 दिसंबर को निर्देशक सुकुमार के निर्देशन में पुष्पा 2 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। तब से लेकर अब तक हर रोज कमाई के मामले में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की ये मूवी नए-नए कीर्तिमान रचते हुए आगे बढ़ रही है।

    ये भी पढे़ं- Pushpa 2 Box Office: थोड़ा तो रहम खा ले 'पुष्पा'! हिंदी बेल्ट में Allu Arjun का राज, 10वें दिन रचा इतिहास

    फोटो क्रेडिट- एक्स

    फिल्म के मेकर्स के मुताबिक पुष्पा ने अब तक विश्वभर में 1292 करोड़ का कारोबार कर लिया है। जिसके चलते रिलीज के 10वें दिन वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में पुष्पा 2 ने 5 फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है, जिनके नाम इस प्रकार हैं। 

    खबरें और भी

         फिल्म     वर्ल्डवाइड कलेक्शन
      आर आर आर     1250.9 करोड़
       केजीएफ 2     1176.5 करोड़
       जवान     1157.5 करोड़
       पठान     1042.6 करोड़
       कल्कि 2898 एडी     1019.8 करोड़
        एनिमल      929.1 करोड़

    फोटो क्रेडिट- एक्स

    बता दें कि फिल्मों की कमाई के इन आंकड़ों की जानकारी आईएमडीबी की तरफ से ली गई है। ऐसे में अब ये साफ हो गया है कि पुष्पा 2 आने वाले समय में भी वर्ल्डवाइज कलेक्शन के मामले में और नए रिकॉर्ड बना सकती है। 

    पुष्पा 2 के सामने ये मूवीज 

    वर्ल्डवाइड कलेक्शन में सबसे अधिक कमाई का रिकॉर्ड सुपरस्टार आमिर खान की फिल्म दंगल के नाम मूवी ने विश्वभर में कुल 2024.6 करोड़ का कारोबार किया था। उनके अलावा लिस्ट में बाहुबली 2 और आर आर आर का नाम भी शामिल है। 

    • दंगल- 2024.6 करोड़

    • बाहुबली 2- 1742.3 करोड़

    • पुष्पा 2- 1200 करोड़ 

    ये भी पढ़ें- Allu Arjun Case: एक पल में पलट गया पासा! जेल से लौटे अल्लू अर्जुन पर क्यों बरस रहे लोग?