Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Pushpa 2 Worldwide Collection: मान गए पुष्पाराज की पावर! भाऊ ने कर दिया गेम, 30वें दिन हो ही गया ये सपना पूरा

    Updated: Sat, 04 Jan 2025 01:44 PM (IST)

    पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस पर बुलेट ट्रेन की रफ्तार से दौड़ रही है। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर इस फिल्म के तूफान को रोकना बहुत ही मुश्किल हो गया है ...और पढ़ें

    दुनियाभर में पुष्पा 2 ने 30 दिनों में कमाए बॉक्स ऑफिस पर इतने करोड़/ फोटो- X Account
    दुनियाभर में पुष्पा 2 ने 30 दिनों में कमाए बॉक्स ऑफिस पर इतने करोड़/ फोटो- X Account

    HighLights

    1. पुष्पा 2 बन गई है सबके लिए बड़ा खतरा
    2. वर्ल्डवाइड आखिर छू ही लिया ये आंकड़ा
    3. 30 दिनों में पुष्पा 2 की दुनियाभर में इतनी कमाई

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पुष्पा 2 को सिनेमाघरों में आए हुए आज एक महीना पूरा हो चुका है और कोई फिल्म इसका बाल भी बांका नहीं कर पाई। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की एक्शन फिल्म की कमाई के बीच जो भी आया, तुरंत ही पुष्पा 2 ने उसे मसलकर रख दिया। इंडिया में हिंदी भाषा में सफलता के झंडे गाड़ रही, पुष्पा 2 का वर्ल्डवाइड कमाई में भी कोई हाथ नहीं पकड़ पा रहा है। 

    30वें दिन दुनियाभर में कमाई के मामले में आइकॉन स्टार अल्लू अर्जुन की मूवी का वह सपना पूरा हो गया, जो कितनी ही फिल्मों का चकनाचूर हो गया था। पुष्पा 2 ने शुक्रवार को वर्ल्डवाइड कितने करोड़ कमाए और मूवी का एक महीने के अंदर कितना कलेक्शन हुआ है, चलिए यहां पर देखते हैं फिल्म के पूरे आंकड़े: 

    पुष्पा 2 ने वर्ल्डवाइड 30वें दिन मचाया गदर 

    पुष्पा 2 के बाद बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्में रिलीज हुईं। पहली फिल्म थी गदर 2 डायरेक्टर अनिल शर्मा की वनवास और दूसरी फिल्म थी वरुण धवन और कीर्ति सुरेश की 'बेबी जॉन। एटली ने बेबी जॉन को प्रोड्यूस किया था। उनकी लास्ट फिल्म 'जवान' ने दुनियाभर में 1200 करोड़ के आसपास का कलेक्शन किया था, लेकिन पुष्पा 2 ने दोबारा ये ख्वाब पूरा नहीं होने दिया। अल्लू अर्जुन की फिल्म ने वर्ल्डवाइड एक और नया रिकॉर्ड लिख दिया है। 

    यह भी पढ़ें: Pushpa 2 Day 30 Collection: पुष्पा अपना भाऊ है ! फिल्म ने 30वें दिन किया दमदार कलेक्शन, हिल गया बॉक्स ऑफिस

    साउथ के फेमस ट्रेड एनालिस्ट मनोबाला विजयबालन ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर फिल्म के 30वें दिन के आंकड़े शेयर कर दिए हैं। एक महीना पूरा होने के साथ ही शुक्रवार को अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 ने दुनियाभर में सिंगल डे पर 4.65 करोड़ का कलेक्शन किया है।

    खबरें और भी

    Photo Credit- X Account 

    पुष्पा 2 ने आखिर पूरा कर ही लिया अपना सपना 

    पुष्पा 2 ने दुनियाभर में 1000 करोड़ से लेकर 1600 करोड़ तक की कमाई देखते ही देखते कर ली थी। हालांकि, वर्ल्डवाइड जैसे ही मूवी ने 1700 करोड़ का आंकड़ा पार किया था, तो मूवी की कमाई थोड़ी धीमे जरूर हो गई थी। गुरुवार तक इस मूवी ने दुनियाभर में 1799 करोड़ का टोटल कलेक्शन कर लिया था और अब शुक्रवार के साथ ही ये फिल्म इस साल की 1800 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली पहली फिल्म बन चुकी है। 

    Photo Credit- X Account 

    इंडियन सिनेमा में आमिर खान की 'दंगल' के बाद ये दूसरी फिल्म है, जिसने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई की है और बॉक्स ऑफिस के इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज किया है। फिलहाल तो ये फिल्म राम चरण की गेम चेंजर की एडवांस बुकिंग कमाई में रोड़ा बनकर खड़ी हुई है, लेकिन देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले समय में क्या ये फिल्म आमिर खान की 'दंगल' का रिकॉर्ड भी तोड़ पाती है या नहीं। 

    यह भी पढ़ें: Pushpa 2 Day 29 Collection: ये मेरा अड्डा! वीक डे में नहीं हिला पुष्पाराज का सिंहासन, 29वें दिन कमाई झकास