Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Raid 2 Box Office Collection Day 1: Ajay Devgn की बॉक्स ऑफिस पर अब तक की सबसे बड़ी 'रेड', पहले दिन उड़ा दी गर्दा

    Updated: Thu, 01 May 2025 08:29 PM (IST)

    Raid 2 Box Office Collection Day 1 अजय देवगन साल 2018 में एक फिल्म लेकर आए थे नाम था रेड। यह क्राइम थ्रिलर ड्रामा थी जोकि बहुत बड़ी हिट रही थी। अब लगभ ...और पढ़ें

    रेड 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना रहा (फोटो- इंस्टाग्राम)
    रेड 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना रहा (फोटो- इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. साल 2018 की फिल्म का सीक्वल
    2. 1 मई को सिनेमाघरों में हुई रिलीज
    3. कितना रहा पहले दिन का कलेक्शन?

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अजय देवगन (Ajay Devgn) की मच अवेटेड क्राइम थ्रिलर फिल्म रेड 2 (Raid 2) आज यानी 1 मई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। फिल्म ने पहले ही दिन बमफाड़ कलेक्शन किया है। यह फिल्म साल 2018 में आई हिट फिल्म रेड का सीक्वल है। इस फिल्म में अजय देवगन ने आयकर विभाग के एक सिद्धांतवादी डिप्टी कमिश्नर अमय पटनायक की भूमिका निभाई है, जो भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी अथक मुहिम के लिए जाने जाते हैं।

    इन फिल्मों को रेड 2 ने छोड़ा पीछे

    सैकनिल्क के अनुसार, रेड 2 ने पहले दिन सुबह के शो में 21.23 प्रतिशत की रिकॉर्ड ऑक्यूपेंसी दर्ज की है। इस मामले में इसने जाट, केसरी चैप्टर 2, स्काई फोर्स और 2025 की हर दूसरी बॉलीवुड फिल्म को पीछे छोड़ते हुए दूसरा स्थान हासिल किया है। इस क्राइम थ्रिलर ने सलमान खान की ईद 2025 रिलीज सिकंदर की तुलना में 54 प्रतिशत अधिक दर्शकों को आकर्षित किया है।

    यह भी पढ़ें: Raid 2 X Review: सभी फिल्मों की 'रेड' लगा देंगे Ajay Devgn, दर्शकों ने क्राइम थ्रिलर को किया फेल या पास?

    सुबह देखी गई अच्छी ऑक्यूपेंसी

    फिल्म को पूरे भारत में करीब 10,000 शो में रिलीज किया गया। सुबह के शो में दर्शकों की संख्या 20 प्रतिशत से थोड़ी ज्यादा रही, वहीं शाम और वीकेंड शो में दर्शकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। इस मामले में यह फिल्म राज कुमार गुप्ता निर्देशित विक्की कौशल की फिल्म छावा से पीछे है, जिसने सुबह 30.5 प्रतिशत की बेजोड़ ऑक्यूपेंसी दर्ज की।

    कितना रहा पहले दिन का कलेक्शन?

    वीकेंड से पहले फिल्म को सुबह के शो में पुणे से अधिकतम दर्शक मिल रहे हैं। वहीं सबसे ज्यादा शो दिल्ली में चलाए जा रहे हैं। वहीं पहले दिन के कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म पहले दिन 16.69 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है। इस हिसाब से देखा जाए तो ये साल 2025 में रिलीज हुई कई अन्य फिल्मों से काफी बेहतर है। फिल्म अब केवल इस साल रिलीज हुई छावा से पीछे है जिसने पहले दिन 31 करोड़ का कलेक्शन किया था।

    खबरें और भी

    फिल्म की कास्ट की बात करें तो इसमें अजय देवगन के अलावा रितेश देशमुख, वाणी कपूर, रजत कपूर, सौरभ शुक्ला और सुप्रिया पाठक महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

    यह भी पढ़ें:  Raid 2 Movie Review: नए कलेवर में पुरानी कहानी , क्‍या 'रेड 2' मार पाएगी बाजी; पढ़ें कैसी है एक्टिंग?