यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Raid 2 Box Office Day 35: हाउसफुल 5 की रिलीज से पहले रेड 2 ने पलटा गेम! वीक डे में की शॉकिंग कमाई
Raid 2 Collection Day 35 अजय देवगन (Ajay Devgn) स्टारर फिल्म रेड 2 रिलीज का पहला महीना पूरा कर चुकी है। बॉक्स ऑफिस पर इस मूवी ने शानदार कारोबार करके द ...और पढ़ें

HighLights
- रेड 2 ने फिर पलट दिया गेम
- 35वें दिन कर डाली शॉकिंग कमाई
- अजय देवगन की फिल्म ने छोड़ी छाप
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बीते महीने 1 मई को अजय देवगन स्टारर फिल्म रेड 2 (Raid 2) को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। आईआरएस अधिकारी अमय पटनायक की भूमिका में अजय ने एक बार फिर से दर्शकों का दिल जीता और शानदार कहानी के दम पर रेड पार्ट 2 सुपरहिट साबित हुई। बॉक्स ऑफिस पर रेड के सीक्वल ने शानदार प्रदर्शन करके दिखाया, जो रिलीज के एक महीने बाद भी जारी है।
रिलीज के 35वें दिन रेड 2 ने हैरान करने वाला कलेक्शन किया है। अक्षय कुमार की हाउसफुल 5 (Housefull 5) की रिलीज से पहले इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर खेला कर दिया है।
35वें दिन रेड 2 ने किया कमाल
माना जा रहा था कि रिलीज का पहला महीना पूरा करने के बाद रेड 2 के कलेक्शन में गिरावट देखने को मिलेगी। पिछला वीकेंड बीतने के बाद से बेशक कमाई कम हुई है, लेकिन इसकी निरंतरता में कोई कमी नहीं नजर आ रही है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार रेड 2 ने रिलीज के 35वें दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब 50 लाख का कलेक्शन किया, जो इतने लंबे समय बाद वीक डे के आधार पर काफी असरदार माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें- Raid 2 Lifetime Worldwide Collection: अंतिम पड़ाव पर भी ‘रेड 2’ का बजा डंका! विदेशों में फिल्म ने कुल की इतनी कमाई

फोटो क्रेडिट- एक्स
गौर किया जाए रेड के बीते दिन तीनों की कमाई की तरफ तो आंकड़े 60 लाख, 50 लाख और 50 लाख बने हुए है। जो ये गवाही दे रहे हैं कि फिलहाल रेड 2 हार मानने को तैयार नहीं है। 35वें दिन की इनकम को जोड़ दिया जाए तो अब इस फिल्म की नेट कमाई 172 करोड़ के आस-पास पहुंच गई है।
.jpg)
फोटो क्रेडिट- एक्स
इसके साथ ही अब रेड पार्ट 2 इस साल की दूसरे सबसे ज्यादा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करने वाली हिंदी मूवी बन गई है। इसे पहले विक्की कौशल स्टारर ड्रामा पीरियड मूवी छावा ने कलेक्शन के मामले में इतिहास रचा और वह 2025 की सबसे अधिक बिजनेस करने वाली नंबर-1 फिल्म है।
खबरें और भी
हाउसफुल 5 के बाद हो जाएगी रेड 2 की छुट्टी
दरअसल 6 जून यानी कल से अक्षय कुमार की मल्टी स्टारर कॉमेडी फिल्म हाउसफुल 5 सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी। इससे पहले अजय देवगन की रेड 2 ने बॉक्स ऑफिस पर आखिरी दांव खेला है। माना जा रहा है कि हाउसफुल 5 के आने के बाद रेड के सीक्वल के कमाई पर अच्छा-खासा असर पड़ेगा और फिल्म की इनकम और भी कम हो सकती है।