यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Raid 2 Collection Day 17: बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन ने मारी बड़ी 'रेड'! 17वें दिन की कमाई कर देगी हैरान
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्मों को दर्शकों का भरपूर प्यार मिलता है। इन दिनों उनकी हालिया फिल्म रेड 2 का बॉक्स ऑफिस पर जादू देखने को मिल रहा है। फिल ...और पढ़ें

HighLights
- रेड 2 फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- अजय देवगन की फिल्म दर्शकों को आ रही है पसंद
- 17वें दिन रेड 2 ने किया इतने करोड़ का कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के सिंघम एक्टर अजय देवगन किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। सिनेमा लवर्स उनकी अपकमिंग फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस साल अजाद फिल्म में उन्हें देखा गया, जिसके जरिए अमन देवगन और राशा थडानी ने डेब्यू किया। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाई। इसके बाद अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म रेड 2 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। यह सीक्वल फिल्म है, जिसका पहला पार्ट रेड साल 2018 में रिलीज हुआ था।
1 मई को सिनेमाघरों में रेड 2 रिलीज हुई। फिल्म क्रिटिक्स से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने का फायदा इस मूवी को सीधे तौर पर मिला। सिनेमा लवर्स के लिए टिकट खिड़की पर यह फिल्म पहला विकल्प बनी हुई है। इससे टक्कर मिलने के कारण अक्षय कुमार की केसरी चैप्टर 2 का खेल बॉक्स ऑफिस पर महज 28 दिनों में खत्म हो गया। आइए जानते हैं कि फिल्म ने 17वें दिन बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन किया है।
रेड 2 फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
अजय देवगन का नाम बाॉलीवुड के चुनिंदा अभिनेता की लिस्ट में शामिल किया जाता है, जिनके एक्शन और कॉमेडी सभी जॉनर के किरदार लोगों को पसंद आते हैं। सिंघम से लेकर रेड जैसी उनकी कई फ्रेंचाइजी फिल्म है, जिनेक अपकमिंग पार्ट का सिनेमा लवर्स इंतजार कर रहे हैं।
.jpg)
Photo Credit- Instagram
ये भी पढ़ें- 34 साल में इन सुपरस्टार की 'रेड' लगाकर Ajay Devgn ने रचा एक बड़ा इतिहास, इतनी फिल्में कमा चुकी हैं 100 करोड़
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, बॉक्स ऑफिस पर पहले सप्ताह में रेड 2 ने 95.75 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। इतना ही नहीं, इसने महज 9 दिनों के अंदर 100 करोड़ क्लब में एंट्री की। दूसरे सप्ताह में फिल्म ने 40.6 का कलेक्शन किया। वहीं, तीसरे सप्ताह में प्रवेश करने के बाद भी फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
खबरें और भी
150 करोड़ क्लब से कितने करोड़ पीछे है फिल्म?
तीसरे शुक्रवार को रेड 2 ने 3 करोड़ की कमाई की। वीकेंड पर इसके कलेक्शन में बढ़ोतरी होने की संभावना थी। खबर लिखे जाने तक 17वें दिन फिल्म ने 2.87 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। बता दें कि यह कमाई का आंकड़ा बदल भी सकता है। कुल कलेक्शन की बात करें, तो फिल्म ने 17 दिनों के अंदर 142.22 करोड़ कमा लिए हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि 150 करोड़ का आंकड़ा फिल्म कितने दिनों में पार कर पाती है।