Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Raid 2 Collection Day 20: भारत में रेड 2 ने Tom Cruise का 'मिशन' किया फेल, मंगलवार को गाड़े सफलता के झंडे

    Updated: Wed, 21 May 2025 11:46 AM (IST)

    अजय देवगन और रितेश देशमुख की फिल्म रेड-2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छी कमाई कर रही है। इस फिल्म की तेज रफ्तार के बीच मिशन इम्पॉसिबल-फाइनल रेकनिंग ने रोड़ा ...और पढ़ें

    20 दिनों में रेड 2 के टोटल की इतनी कमाई/ फोटो- Instagram
    20 दिनों में रेड 2 के टोटल की इतनी कमाई/ फोटो- Instagram

    HighLights

    1. बॉक्स ऑफिस पर रुकने को तैयार नहीं अजय देवगन की रेड 2
    2. मिशन इम्पॉसिबल के सामने मंगलवार को तगड़ी कमाई की
    3. घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अजय की रेड 2 कर रही है राज

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अजय देवगन की क्राइम ड्रामा सीरीज इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर किसी भी फिल्म को टिकने नहीं दे रही है। पहले इस फिल्म ने सनी देओल की मूवी जाट को सिंहासन से उतारा, उसके बाद अक्षय कुमार की केसरी चैप्टर 2 (Kesari Chapter 2) का भी रेड 2 ने काम तमाम कर दिया था। 

    भूल चूक माफ के थिएटर पोस्टपोन के बाद अजय देवगन की मूवी खुले मैदान में अभी खेल ही रही थी कि इस बीच 17 मई को इंडिया में टॉम क्रूज की मिशन इम्पॉसिबल आ धमकी। हालांकि, रेड 2 ने मंगलवार को इस हॉलीवुड फिल्म के भी बॉक्स ऑफिस पर कब्जा करने के मिशन को चकनाचूर कर दिया। मूवी ने मंगलवार को टोटल कितनी कमाई की, यहां पर पढ़ें पूरी डिटेल्स: 

    मिशन इम्पॉसिबल के सामने रेड 2 का मंगल रहा शुभ

    टॉम क्रूज की मिशन इम्पॉसिबल की फैन फॉलोइंग विदेशों में जितनी तगड़ी है, उतनी इंडिया में भी है, लेकिन हमारे इनकम टैक्स ऑफिसर अमय पटनायक के आगे इथन हंट का एक्शन भी फीका पड़ रहा है। 20वें दिन भी घरेलू बॉक्स ऑफिस पर रेड 2 का जलवा साफ तौर पर देखने को मिला। 

    यह भी पढ़ें: Raid 2 Collection Day 19: मिशन इम्पॉसिबल के सामने रेड 2 ने लगाई जोरदार दहाड़, सोमवार को बन गया एक और रिकॉर्ड

    raid 2 box office collection

    Photo Credit- Instagram

    सैकनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्राइम ड्रामा फिल्म 'रेड-2' ने 20वें दिन मंगलवार को तकरीबन 1.97 करोड़ तक का बिजनेस सिंगल डे में किया है, जबकि इसके सामने चार दिन पहले थिएटर में आई मिशन इम्पॉसिबल हिंदी भाषा में सिर्फ 2.04 का ही बिजनेस कर पाई है। 

    खबरें और भी

    इंडिया में 200 करोड़ कमाने से कितनी दूर है रेड 2?

    रेड 2 के इंडिया में टोटल नेट कलेक्शन की बात करें तो, इस फिल्म ने 20 दिन पूरे होने तक डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर टोटल  153.07 करोड़ कमाए हैं। वहीं ओवरऑल बिना टैक्स और चीजें काटे हुए अजय देवगन की मूवी का ग्रॉस कलेक्शन इंडिया में 179.8 करोड़ तक पहुंचा है। 

    raid 2 box office collection day 20

    Photo Credit- Instagram

    नेट कलेक्शन 153.07 के हिसाब से घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म को 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए अब 46 करोड़ की कमाई करनी है, जो इस फिल्म के लिए आसान हो सकता है, क्योंकि पांच जून से पहले कोई ऐसी फिल्म नहीं आ रही है, जिसका बज रेड 2 से ज्यादा हो। अजय देवगन की मूवी के वर्ल्डवाइड और ओवरसीज मार्केट में कमाई के आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो फिल्म ने दुनियाभर में  203.8 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। वहीं ओवरसीज में फिल्म ने 24 करोड़ तक कमाए हैं। 

    यह भी पढ़ें: Raid 2 Worldwide Collection: बॉलीवुड के लिए वरदान बने अजय देवगन, 18वें दिन 200 करोड़ से बस इतनी दूर मूवी