यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Raid 2 Collection Day 24: वीकेंड पर चमकी अजय देवगन की फिल्म, 24वें दिन ‘रेड 2’ ने बदल दिया बॉक्स ऑफिस का गेम
अजय देवगन की रेड 2 फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। अजय देवगन की दमदार एक्टिंग और कहानी ने इसे सफल बनाया है। रेड 2 को टॉम क्रूज की मिशन इ ...और पढ़ें

HighLights
- रेड 2 फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- अजय देवगन की रेड 2 कर रही है अच्छा प्रदर्शन
- रेड 2 को मिशन इम्पॉसिबल 8 से मिल रही है टक्कर
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन एक्शन से लेकर कॉमेडी हर जॉनर की फिल्मों में बेहतरीन काम करने के लिए जाने जाते हैं। इस साल की शुरुआत में वह पहली बार आजाद फिल्म के जरिए बड़े पर्दे पर नजर आए। इसमें राशा थडानी और अमन देवगन लीड रोल में थे, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को ज्यादा सफलता नहीं मिल पाई। इसके बाद अजय देवगन अपनी साल 2018 की हिट फिल्म रेड के सीक्वल रेड 2 के साथ पर्दे पर लौटे। इस फिल्म को लेकर लोगों के बीच पहले से ही बज बना हुआ था और इसका सीधा फायदा फिल्म के कलेक्शन को मिला।
1 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देने के साथ ही इसने इस साल की सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्मों की लिस्ट में जगह बना ली। पहले ही सप्ताह में फिल्म ने 95 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया और देखते ही देखते फिल्म 150 करोड़ क्लब में शामिल हो गई। मजबूत कहानी और दमदार एक्टिंग के कारण सिनेमाघरों में फिल्म को अभी तक दर्शकों की कमी का सामना नहीं करना पड़ रहा है। सिनेमा लवर्स इसकी तारीफ भी करते नजर आ रहे हैं।
रेड 2 का 24वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
आमतौर पर वीकडे पर ज्यादार फिल्मों की रफ्तार धीमी हो जाती है। रेड 2 के साथ भी ऐसा हुआ, लेकिन इसने बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड की ज्यादातर फिल्मों का खेल बिगाड़ दिया। राज कुमार गुप्ता की निर्देशित फिल्म के टिकट खिड़की पर उतरने के बाद से यह फिल्म सभी की पहली पसंद बन गई है। अक्षय कुमार की केसरी चैप्टर 2 का नुकसान रेड 2 के आने के बाद हुआ और फिल्म को दर्शकों की कमी का सामना करना पड़ा। हाल ही में रिलीज हुई राजकुमार राव की भूल चूक माफ के साथ भी ऐसा ही कुछ होता नजर आ रहा है।
.jpg)
Photo Credit- Instagram
ये भी पढ़ें- Raid 2 OTT Release: सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर पड़ेगी 'रेड', इस तारीख से होगी फिल्म की स्ट्रीमिंग
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, खबर लिखे जाने तक 1.39 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। हालांकि, इस आंकड़े में सुबह तक बदलाव भी हो सकता है। कुल कलेक्शन की बात करें, तो फिल्म ने अभी तक 159.24 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
खबरें और भी
.jpg)
मिशन इम्पॉसिबल 8 से मिल रही है टक्कर
वीकेंड शुरू होती है अजय देवगन की फिल्म की कमाई का आंकड़ा बढ़ने लगा है। इससे पहले फिल्म की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर धीमी हो गई थी। टॉम क्रूज की फिल्म मिशन इम्पॉसिबल द फाइनल रेकिनिंग के शानदार प्रदर्शन का असर भी अजय देवगन की मूवी पर पड़ रहा है।