यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Raid 2 Collection Day 30: बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन का आखिरी दांव, 30वें दिन ‘रेड 2’ ने की इतनी कमाई
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। 1 मई को उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म रेड 2 ने सिनेमाघरों में दस्तक दी। रिलीज के बाद से मूवी ने ...और पढ़ें

HighLights
- रेड 2 फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- अजय देवगन की फिल्म का बेहतरीन प्रदर्शन जारी
- 30वें दिन मूवी ने की इतने करोड़ की कमाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अजय देवगन का नाम चुनिंदा एक्टर की लिस्ट में शामिल किया जाता है, जो कॉमेडी से लेकर एक्शन हर जॉनर की फिल्मों के किरदार बखूबी निभाते हैं। फिल्मी दुनिया में अक्सर उनके कुछ बेहतरीन किरदारों का जिक्र चलता है। इन दिनों सिंघम अभिनेता अपनी हालिया रिलीज रेड 2 को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। बॉक्स ऑफिस पर बेहतर प्रदर्शन के साथ फिल्म ने इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में जगह बना ली है। आइए जानते हैं कि 30वें दिन मूवी का प्रदर्शन कैसा रहा है।
राज कुमार गुप्ता की निर्देशित रेड 2 फिल्म 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। यह रेड का सीक्वल है, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था। ओपनिंग डे पर ही फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन किया। अजय देवगन की यह इस साल की दूसरी फिल्म है, लेकिन आजाद फिल्म ने ज्यादा बेहतर कलेक्शन नहीं किया था। रेड 2 के लिए पहला सप्ताह काफी ज्यादा लकी साबित हुआ था। फिल्म ने 95.75 करोड़ की कमाई वीक 1 में कर ली थी।
रेड 2 के 30वें दिन का कलेक्शन
अजय देवगन की रेड 2 फिल्म कमाई के मामले में इस साल की कई हिट फिल्मों को पीछे छोड़ चुकी है। इसके सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद केसरी चैप्टर 2 जैसी फिल्मों का खेल खत्म भी हो गया। इन दिनों मूवी को टॉम क्रूज की फिल्म मिशन इम्पॉसिबल 8 से टक्कर जरूर मिल रही है। इसके बाद भी मूवी को दर्शकों की कमी का ज्यादा सामना नहीं करना पड़ रहा है।
.jpg)
ये भी पढ़ें- Raid 2 Collection Day 29: चौथे हफ्ते में निकली रेड 2 की हवा, हाउसफुल 5 के आने से पहले हुई पस्त
रेड 2 ने 30वें दिन खबर लिखे जाने तक 40 लाख का कलेक्शन कर लिया है। कुल कमाई की बात करें, तो मूवी ने अभी तक 165.5 करोड़ की कमाई कर ली है। सवाल खड़ा होता है कि अंतिम दिनों में फिल्म कितने करोड़ का कलेक्शन कर पाती है। वीकेंड के पास आने के बाद शायद इसकी कमाई में बढ़ोतरी हो सकती है।
खबरें और भी
.jpg)
अजय देवगन की फिल्म की रफ्तार धीमी क्यों हुई?
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की हालिया रिलीज फिल्म रेड 2 की कमाई की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर धीमी होती नजर आ रही है। इसके पीछे बड़ी वजह है कि इन दिनों फिल्म को ज्यादातर लोग देख चुके हैं और टिकट खिड़की पर मौजूद अन्य अंग्रेजी फिल्में इस पर भारी पड़ रही है। इसमें टॉम क्रूज की मिशन इम्पॉसिबल द फाइनल रेकनिंक का नाम भी शामिल है।