Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Raid 2 Collection Day 6: मंगल को रेड 2 ने खेला कमाई का दंगल, वर्किंग डे में भी बंपर कलेक्शन पर नहीं लगी ब्रेक

    Updated: Tue, 06 May 2025 08:56 PM (IST)

    Raid 2 Collection Day 6 बॉलीवुड के वर्सेटाइल एक्टर के तौर पर अजय देवगन (Ajay Devgn) को जाना जाता है। मौजूदा समय में अपनी लेटेस्ट फिल्म रेड 2 को लेकर अ ...और पढ़ें

    रेड 2 बॉक्स ऑफिस अपडेट (फोटो क्रेडिट- यूट्यूब)
    रेड 2 बॉक्स ऑफिस अपडेट (फोटो क्रेडिट- यूट्यूब)

    HighLights

    1. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म रेड 2 का दबदबा
    2. वर्किंग डे में शानदार कमाई का सिलसिला जारी
    3. अजय देवगन की मूवी ने किया बेहतरीन प्रदर्शन

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Raid 2 Box Office Collection Day 6: बॉक्स ऑफिस पर इस दिनों अगर किसी फिल्म का राज चल रहा है तो वह अजय देवगन (Ajay Devgn) की लेटेस्ट फिल्म रेड 2 है। साल 2018 में आई रेड के सीक्वल के तौर पर अजय की इस मूवी ने सभी का दिल जीत लिया है। ऑडियंस और क्रिटिक्स की तरफ से मिले पॉजिटिव रिस्पॉन्स के दम पर रेड 2 ने कमाई के मामले में अपनी अनोखी छाप छोड़ी है। 

    रिलीज के छठे दिन रेड पार्ट 2 के कलेक्शन पर ब्रेक लगता हुआ नजर नहीं आया है और वर्किंग डे में इस मूवी ने हैरान करने वाली इनकम कर डाली है। 

    मंगल रेड 2 के लिए रहा शुभ

    अगर किसी फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल करनी होती है तो उसके नॉन हॉलिडे में अच्छा प्रदर्शन करना होता है। इस मामले में अजय देवगन और रितेश देशमुख स्टारर रेड 2 फिलहाल एक दम खरी उतरती हुई नजर आ रही है। सोमवार के बाद मंगलवार को भी इस फिल्म ने बेहतरीन कलेक्शन की लय को बरकरार रखा है।

    ये भी पढ़ें- Box Office: कौन बना बॉक्स ऑफिस का राजा! एक साथ रिलीज हुई थीं चार फिल्मों में किसने मारी बाजी

    फोटो क्रेडिट- एक्स

    सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार रिलीज के छठे दिन रेड पार्ट 2 ने करीब 6 करोड़ की शानदार कमाई की है। जो वर्किंग डे की तुलना में काफी असरदार मानी जा रही है। अगर इसी लय के साथ आने वाले दिनों अजय की ये फिल्म बिजेनस करती है तो यकीनन तौर पर सेकेंड वीकेंड तक ये 100 करोड़ के जादुई आंकड़े को बड़ी आसानी से छू लेगी।

    रेड 2 प्रतिदिन कलेक्शन ग्राफ

    • पहला दिन-   19.71 करोड़

    • दूसरा दिन-    13.05 करोड़

    • तीसरा दिन-   18.55 करोड़

    • चौथा दिन-     22.53 करोड़

    • पांचवा दिन-   7.47 करोड़

    • छठा दिन-      6 करोड़

    • टोटल-          87.30 करोड़

    क्या है रेड 2 की कहानी

    फिल्म में अजय देवगन ने भूराजस्व अधिकारी अमय पटनायक की भूमिका को अदा किया है, जो एक बाहुबली नेता दादा भाई के घर पर अपने करियर की 75वीं रेड डालता है। इसमें अमय को किन-किन चुनौतियों का सामना करना पड़ता है और किस तरह से वह दादा भाई का काला धन जनता के सामने लाता है, वह फिल्म का रोमांच बढ़ता है।

    खबरें और भी

    ये भी पढे़ें- Raid 2 Collection Day 5: मंडे टेस्ट में टॉपर निकली रेड 2 ! 5वें दिन अचानक बदले कमाई के समीकरण