Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Raid 2 Collection Day 7: रेड 2 के कहर से थर्राया बॉक्स ऑफिस, 7वें दिन की कमाई करेगी हैरान

    Updated: Wed, 07 May 2025 07:50 PM (IST)

    Raid 2 Box Office Day 7 फिल्म रेड 2 की कमाई का जलवा वीक डे में भी चल रहा है। बॉक्स ऑफिस पर ये मूवी हार मानने को तैयार नहीं है और गैर छुट्टियों के दिनो ...और पढ़ें

    रेड 2 कलेक्शन रिपोर्ट अपटेड (फोटो क्रेडिट- एक्स)
    रेड 2 कलेक्शन रिपोर्ट अपटेड (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. रेड 2 की कमाई थमने नहीं ले रही नाम
    2. 7 दिन में अब तक कर डाला इतना बिजनेस
    3. अजय देवगन की फिल्म को मिली सफलता

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Raid 2 Box Office Collection Day 7: फिल्म रेड 2 बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई करते हुए आगे बढ़ रही है। अजय देवगन की क्राइम थ्रिलर का खुमार फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। जिसकी बदौलक वर्किंग डे में रेड पार्ट 2 के कलेक्शन की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 7वें दिन एक बार फिर से इस मूवी ने कमाल की कारोबार करके दिखाया है। 

    आइए जानते हैं कि बुधवार को अजय की इस मूवी के खाते में कितने करोड़ की रकम आई है और मंगलवार की तुलना में आज कितने कमाई रही है। 

    रेड 2 के 7वें दिन का कलेक्शन 

    ओपनिंग वीकेंड तक 70 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने वाली रेड 2 ने नॉन हॉलिडे में भी शानदार प्रदर्शन करती हुई नजर आ रही है। 100 करोड़ की रेस में शामिल ये मूवी जिस गति से कलेक्शन कर रही है, उस हिसाब से जल्द ही ये इस जादुई आंकडे़ के क्लब में शामिल हो जाएगा। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार रिलीज के 7वें दिन अजय देवगन की रेड ने अनुमानित 6 करोड़ का कारोबार कर लिया है।

    ये भी पढ़ें- Raid 2 Vs Kesari 2 Box Office: कब जागेगी किस्मत! Ajay ने लगाई केसरी 2 की 'रेड', चकनाचूर किया Akshay का सपना

    फोटो क्रेडिट- एक्स

    हालांकि, मंगलवार की तुलना में रेड 2 की कमाई करीब 1-2 करोड़ कम रही है। लेकिन ये आंकड़े इतने असरदार आंके जा रहे हैं, जिनकी चर्चा होनी तो बनती है। कुल मिलाकर कहा जाए तो रेड 2 साल 2025 की एक और हिट फिल्म बन गई, अब देखना ये दिलचस्प रहेगा कि आने वाले दिनों में ये सुपर हिट कब तक बनेगी। 

    रेड 2 कलेक्शन ग्राफ

    • पहला दिन-    19.71 करोड़

    • दूसरा दिन-    13.05 करोड़

    • तीसरा दिन-   18.55 करोड़

    • चौथा दिन-      22.53 करोड़

    • पांचवा दिन-    7.47 करोड़

    • छठा दिन-      7.45 करोड़

    • सातवां दिन-    6 करोड़

    • टोटल-          94.75 करोड़

    100 करोड़ के क्लब में एंट्री लेने वाली तीसरी फिल्म बनेगी रेड

    अगर आने वाले दिनों में रेड 2 बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा छूती है तो वह इस साल की ऐसा करने वाली तीसरी मूवी बनेगी। क्योंकि इससे पहले अक्षय कुमार की स्काई फोर्स और विक्की कौशल स्टारर छावा ये कारनामा कर चुकी हैं। अब रेड 2 को 100 करोड़ में शामिल होने के लिए महज 6 करोड़ की जरूरत है। 

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- Raid 2 Worldwide Collection Day 6: अजय देवगन का इंटरनेशनल बॉक्स ऑफिस पर कब्जा, 6 दिनों में भर डाला कमाई का खजाना