यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Raid 2 Worldwide Collection Day 14: चीते की रफ्तार से विदेशों में दौड़ी रेड 2, 200 करोड़ से बस कुछ कदम दूर
अजय देवगन की रेड 2 (Raid 2 Movie) अक्षय कुमार की केसरी चैप्टर 2 और जाट को पीछे छोड़ने के बाद अब खुले मैदान में खेल रही है। भूल चूक माफ के कदम पीछे लेने ...और पढ़ें

HighLights
- विदेशों में अजय देवगन रेड 2 ने भरी तेज हुंकार
- 14 दिनों में भर लिया वर्ल्डवाइड इतना खाता
- 200 करोड़ वाली फिल्मों का टूटेगा रिकॉर्ड?
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। राजकुमार राव और वामिका गब्बी की 'भूल चूक माफ' के कदम पीछे हटाने के बाद अजय देवगन की रेड 2 को बॉक्स ऑफिस पर अब कमाई के लिए खुला मैदान मिल गया है। 23 मई तक अब इस फिल्म के आसपास कोई ऐसी बड़ी मूवी नहीं है, जो रेड 2 को बॉक्स ऑफिस इसे टक्कर दे सके।
अजय देवगन भी इस मौके का पूरा-पूरा फायदा उठा रहे हैं, उनकी क्राइम ड्रामा फिल्म 'रेड-2' इंडिया में तो ताबड़तोड़ कमाई कर ही रही है, लेकिन उससे भी बेहतरीन कमाई मूवी की दुनियाभर में हो रही है। ज्यादा समय व्यर्थ न करते हुए चलिए आपको बता देते हैं कि ये फिल्म 200 करोड़ कमाने के कितने करीब पहुंच गई है।
अजय देवगन की रेड 2 ने वर्ल्डवाइड की अब तक कितनी कमाई?
अजय देवगन और रितेश देशमुख की इस फिल्म को इंडिया में तो अच्छी ऑडियंस मिल ही रही है, लेकिन इसके अलावा विदेशों में भी मूवी को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिल रहा है। यही वजह है कि फिल्म ने दुनियाभर में तहलका मचा रखा है। इस फिल्म के बुधवार के वर्ल्डवाइड कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं।
.jpg)
Photo Credit- Instagram
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिलीज के 14 दिनों में वर्ल्डवाइड क्राइम ड्रामा फिल्म 'रेड-2' ने वर्ल्डवाइड 179.8 करोड़ की टोटल कमाई कर ली है। मूवी को 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए महज अब 21 करोड़ रुपए का बिजनेस और करना है, जोकि अब अजय देवगन की मूवी के लिए बाय हाथ का खेल है।
खबरें और भी
| वर्ल्डवाइड | 179.8 करोड़ रुपए |
| ओवरसीज | 18.45 करोड़ रुपए |
| ऑस्ट्रेलिया | 3.65 करोड़ रुपए |
| न्यूजीलैंड | 1.22 करोड़ रुपए |
| मलेशिया | 14 लाख 11 हजार |
| यूनाइटेड किंगडम | 3.89 करोड़ |
| यूनाइटेड स्टेट | 16 करोड़ |
वर्ल्डवाइड इन देशों में अच्छा बिजनेस कर रही है रेड 2
रेड 2 को वर्ल्डवाइड ऑस्ट्रेलिया से लेकर जर्मनी, मलेशिया, न्यूजीलैंड, पोर्तगुल, यूनाइटेड किंगडम और यूनाइटेड स्टेट के थिएटर्स में रिलीज किया गया। इस मूवी ने ऑस्ट्रेलिया में जहां वहां की करंसी के हिसाब से 3 करोड़ 65 लाख के आसपास बिजनेस किया, तो वहीं जर्मनी में फिल्म ने सिर्फ 11 लाख 47 हजार रुपए कमाए।
.jpg)
Photo Credit- Instagram
इसके अलावा मूवी ने मलेशिया में 14 लाख 41 हजार का बिजनेस किया, न्यूजीलैंड में मूवी ने 1 करोड़ 22 लाख के आसपास कारोबार किया। यूनाइटेड किंगडम में मूवी का कलेक्शन 3 करोड़ 89 लाख के आसपास हुआ। वहीं यूएस में मूवी ने 16 करोड़ के तकरीबन कमाए। यूएस में रेड 2 का बॉक्स ऑफिस बिजनेस सबसे शानदार हो रहा है। मूवी ने 18.45 करोड़ ओवरसीज मार्केट में कमाए हैं।