Raja Shivaji Box Office: रितेश देशमुख की Historical Drama का जलवा कायम, 28वें दिन छापे करारे नोट
अभिनेता रितेश देशमुख की हिस्टोरिकल ड्रामा फिल्म राजा शिवाजी बॉक्स ऑफिस पर अब भी बंपर कमाई कर रही है। ...और पढ़ें

राजा शिवाजी कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
बॉक्स ऑफिस राजा शिवाजी का दबदबा
रितेश देशमुख की मराठी फिल्म का जलवा कायम
100 करोड़ के आंकड़े के बाद नहीं थमी फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी जल्द ही रिलीज का पहला महीना पूरा कर लेगी। इस दौरान हिस्टोरिकल ड्रामा मराठी मूवी की कमाई में भी किसी भी तरह की कटौती नजर नहीं आ रही है।
इसका बात का अनुमान आप राजा शिवाजी के रिलीज के 28वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के जरिए आसानी से लगा सकते हैं, जिसमें कमाई के आंकड़े चौंकाने वाले हैं। आइए जानते हैं कि राजा शिवाजी ने गुरुवार को कितना बिजनेस किया है।
राजा शिवाजी की शानदार कमाई है जारी
मराठी सिनेमा के लिए नया इतिहास की सबसे सफल फिल्म बनकर रितेश देशमुख की राजा शिवाजी ने कमाल कर दिखाया है। इस महीने की शुरुआत में 1 मई 2026 को थिएटर्स में रिलीज होने वाली महान मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी की बायोपिक आधार पर इस फिल्म ने सही मायनों में उम्दा प्रदर्शन करके दिखाया है।
यह भी पढ़ें- 'मुझे ज्यादा उम्र का दिखाया...', Raja Shivaji में 10 साल छोटे रितेश की मां बनने पर Bhagyashree ने तोड़ी चुप्पी

क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से इस मराठी मूवी को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है, जिसकी वजह से राजा शिवाजी घरेलू बॉक्स ऑफिस पर बंपर कलेक्शन में सफल रही। गौर करें राजा शिवाजी की कमाई के ताजा आंकड़े की तरफ तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार रिलीज के 28वें दिन रितेश देशमुख की राजा शिवाजी ने करीब 40 लाख से अधिक की कमाई की है, जो रिलीज के इतना समय गुजरने के बाद काफी असरदार आंकड़ा माना जा रहा है।

चौथे बुधवार की तुलना में देखा जाए गुरुवार को इस मराठी मूवी की कमाई का प्रतिशत थोड़ा ऊपर उठा है। जिसे देख ये कह जा सकता है कि अब भी रितेश की मूवी को फैंस की तरफ से बेशुमार प्यार मिल रहा है।
खबरें और भी
100 करोड़ के पार राजा शिवाजी
इसके साथ ही अब राजा शिवाजी का नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तरफ गौर किया जाए तो आंकड़ा 100 करोड़ के पार पहुंच गया है। इसके साथ ही राजा शिवाजी फिल्म सैरात के बाद मराठी सिनेमा की दूसरे सबसे ज्यादा नेट कलेक्शन करने वाली फिल्म बन गई है। इस मूवी में रितेश देशमुख के अलावा संजय दत्त, जेनेलिय डिसूजा, भाग्यश्री फरदीन खान, अभिषेक बच्चन और सलमान खान जैसे कई मशहूर कलाकारों ने काम किया है।