Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Raja Shivaji Collection: दुनियाभर में बजा 'राजा शिवाजी' का डंका, वीकेंड पर हिस्टोरिकल ड्रामा ने किया ताबड़तोड़ कलेक्शन

    Updated: Mon, 04 May 2026 01:51 PM (IST)

    रितेश देशमुख की हिस्टोरिकल ड्रामा Raja Shivaji ने पहले वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस पर जमकर नोट छापे, यहां पढ़ें फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन- ...और पढ़ें

    राजा शिवाजी वर्ल्डवाइड कलेक्शन डे 3

    राजा शिवाजी वर्ल्डवाइड कलेक्शन डे 3

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रितेश देशमुख की राजा शिवाजी ने 1 मई को सिनेमाघरों में दस्तक दी है और रिलीज के दिन से ही फिल्म बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। हिस्टोरिकल ड्रामा अपना पहला वीकेंड पूरा कर चुकी है और अब आइए जानते हैं फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन-

    राजा शिवाजी वर्ल्डवाइड कलेक्शन

    सैकनिल्क के मुताबिक, राजा शिवाजी ने पहले दिन भारत में 11.35 करोड़ रुपये के साथ ओपनिंग की थी जिसके बाद दूसरे दिन फिल्म ने 10.55 करोड़ रुपये कमाए वहीं तीसरे दिन इसने 12 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 33.90 करोड़ रुपये हो गया है।

    Raja Shivaji (7)

    यह भी पढ़ें- पर्दे पर फिर दिखेगी छत्रपति शिवाजी महाराज की कहानी, साउथ स्टार देगा Raja Shivaji को टक्कर

    वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने तीन दिनों में अब तक 40.34 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। वहीं चौथे दिन के आंकड़े अभी नहीं आए हैं।

    राजा शिवाजी कलेक्शन डे 3- 12 करोड़ रुपये

    इंडिया नेट कलेक्शन- 33.90 करोड़ रुपये

    वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 40.34 करोड़ रुपये

    raja shivaji (2)

    'राजा शिवाजी' के बारे में

    राजा शिवाजी (Raja Shivaji) एक 2026 भारतीय ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा फिल्म (Historical Action Drama) है, जो मराठा साम्राज्य के संस्थापक शिवाजी के जीवन पर आधारित है, जो रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) द्वारा सह-लिखित और निर्देशित है। फिल्म का निर्माण जेनेलिया देशमुख और ज्योति देशपांडे ने मुंबई फिल्म कंपनी और जियो स्टूडियोज के तहत किया है।

    फिल्म में संजय दत्त (Sanjay Dutt), अभिषेक बच्चन, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, भाग्यश्री, फरदीन खान, जितेंद्र जोशी, अमोल गुप्ते और जेनेलिया देशमुख के साथ रितेश देशमुख मुख्य भूमिका में हैं।

    यह भी पढ़ें- Raja Shivaji Box Office: वीकेंड पर रितेश देशमुख की Historical Drama पर हुई ईश्वर की कृपा, अचानक कमाई में आया उछाल

    खबरें और भी