Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jailer Collection: रजनीकांत की 'जेलर' ने हासिल की बड़ी कामयाबी, ऐसा करने वाली बनी दूसरी फिल्म

    By Jagran News NetworkEdited By: Jagran News Network
    Updated: Tue, 22 Aug 2023 01:52 PM (IST)

    Jailer Worldwide Collection साउथ फिल्म जेलर रिलीज के 12 दिन बाद भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी धाक जमाए हुए है। बॉक्स ऑफिस के अलावा वर्ल्डवाइड भी रजनीकांत स्टा ...और पढ़ें

    जेलर ने कर डाला ये बड़ा कारनाम (Photo Credit-Twitter)
    जेलर ने कर डाला ये बड़ा कारनाम (Photo Credit-Twitter)

    HighLights

    1. जेलर ने बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड
    2. कमाई के मामले छाई रजनीकांत की फिल्म
    3. 12 दिन बाद भी शानदार प्रदर्शन कर रही है फिल्म

     नई दिल्ली: Rajinikanth Worldwide Collection Record: रजनीकांत स्टारर फिल्म 'जेलर' ने अपनी दमदार कहानी के दम पर हर किसी को प्रभावित किया है, जिसके चलते हर रोज इस फिल्म के कलेक्शन में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है।

    इस बीच 'जेलर' (Jailer) ने एक बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है, जिसके चलते तमिल फिल्म के हिसाब से रजनीकांत की करियर की ये दूसरी ऐसी फिल्म बन गई है, जिसने इतनी दुनिया भर में सबसे कम समय में सबसे ज्यादा कमाई की है।

    'जेलर' ने हासिल की बड़ी उपलब्धि

    डायरेक्टर नेल्सन दिलीप कुमार के डायरेक्शन में बनी 'जेलर' को क्रिटिक्स के साथ-साथ ऑडियंस की ओर से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। जिसके चलते ये मूवी हर दिन कमाई के मामले में शानदार प्रदर्शन करती जा रही है। अब वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में इस फिल्म ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। ट्रेड एनालिस्ट मनोबाला ने फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की जानकारी दी है।

    दरअसल रिलीज के 12 दिन बाद 'जेलर' का दुनियाभर में कलेक्शन 550 करोड़ के पार पहुंच गया है। आलम ये है कि अब ये फिल्म दूसरी ऐसी तमिल मूवी बन गई है, जिसने इतने कम दिनों में वर्ल्डवाइड 550 से ज्यादा का कलेक्शन किया है।

    इससे पहले ये कारनाम रजनीकांत के करियर की धमाकेदार फिल्म रही, रोबोट 2.0 ने किया था। इस फिल्म ने महज 10 दिन के अंदर दुनियाभर में 550 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया था। ऐसे में अब 'जेलर' के लिए ये बड़ा कारनामा माना जा रहा है।

    खबरें और भी

    12वें दिन 'जेलर' ने वर्ल्डवाइड कमाए इतने करोड़

    गौर किया जाए 'जेलर' (Jailer) के 12वें दिन के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की ओर तो रजनीकांत की इस फिल्म ने सोमवार को दुनिया भर में 12 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है, जबकि इस फिल्म का 7 करोड़ का कलेक्शन इंडिया में रहा है।

    बता दें कि वर्ल्डवाइड इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 556 करोड़ हो गया है। जिस तरह से ये फिल्म तेज रफ्तार के साथ कमाई करती जा रही है, उसके हिसाब से ये कहा सकता है कि रोबोट 2.0 (Robot 2.0) के बाद 'जेलर' रजनीकांत के करियर की दूसरी सबसे बड़ी हिट फिल्म भी बन सकती है।