Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ram Setu Box Office Day 7: अक्षय की राम सेतु एक हफ्ते में ही हुई पस्त, क्या 100 करोड़ क्लब में कर पाएगी एंट्री

    By Vaishali ChandraEdited By:
    Updated: Tue, 01 Nov 2022 09:45 AM (IST)

    Ram Setu Box Office Collection Day 7 अक्षय कुमार की फिल्म राम सेतु को रिलीज हुए अब एक हफ्ते पूरे हो चुके हैं लेकिन फिल्म की कमाई बढ़ने के बजाय लगातार ...और पढ़ें

    Ram Setu Box Office Collection Day 7, Instagram
    Ram Setu Box Office Collection Day 7, Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। दिवाली के मौके पर रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म राम सेतु को बॉक्स ऑफिस पर अब एक हफ्ते पूरे हो चुके हैं। इन सात दिनों में फिल्म कमाई के मामले में लगातार नीचे गिरती ही जा रही है। अक्षय कुमार जैसे सुपरस्टार की ज्यादातर फिल्में 100 करोड़ क्लब में एंट्री करने के लिए जानी जाती हैं, लेकिन राम सेतु के साथ उनका स्टारडम कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रहा है। सोमवार को तो फिल्म ने अब तक का सबसे कम कलेक्शन किया।

    लगातार घट रही राम सेतु की कमाई

    25 अक्टूबर को रिलीज हुई राम सेतु दिवाली और भाई दूज जैसे बड़े फेस्टिवल का फायदा उठाने में नाकाम रही है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 15.25 करोड़ के साथ ओपनिंग की थी। इसके बाद से फिल्म की कमाई लगातार गिर रही है। वीकेंड की बात करें तो रास सेतु ने पहले शनिवार को 7.30 करोड़ कमाए थे। जबकि रविवार को कलेक्शन 7.25 करोड़ रहा।

    100 करोड़ क्लब में मुश्किल है एंट्री

    रास सेतु की बॉक्स ऑफिस पर अब तक कि परफॉर्मेंस देख कर ट्रेड एनालिस्ट फिल्म की 100 करोड़ क्लब में एंट्री को मुश्किल बता रहे हैं। दिवाली जैसे फेस्टिवल पर रिलीज हुई राम सेतु के सामने मुकाबले में कोई बड़ी फिल्म नहीं है। फिर भी फिल्म कमाई के मामले में फिसलती जा रही है। यहां तक कि राम सेतु रिलीज के सातवें दिन भी कुछ अच्छा कलेक्शन नहीं कर पाई। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, राम सेतु ने सोमवार को सिर्फ 2.70 करोड़ रुपये कमाए। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 58.70 करोड़ पहुंच गई है। राम सेतु का अब तक का कलेक्शन,

    पहले दिन- 15.25 करोड़

    दूसरे दिन- 11.40 करोड़

    तीसरे दिन- 8.75 करोड़

    चौथे दिन-  6.05 करोड़

    पांचवें दिन- 7.30 करोड़

    छठवें दिन- 7.25 करोड़

    सातवें दिन- 2.70 करोड़

    कुल कलेक्शन~ 58.70 करोड़

    राम सेतु की स्टार कास्ट

    फिल्म में अक्षय कुमार लीड रोल में है, उनके साथ जैकलीन फर्नांडिज और नुसरत भरूचा भी मुख्य किरदारों में हैं। सत्यदेव कंचरण और एम. नासिर भी फिल्म में महत्वपूर्ण किरदार निभा रहे हैं। राम सेतु का डायरेक्शन अभिषेक शर्मा ने किया है, उन्होंने फिल्म की कहानी भी लिखी है। 

    खबरें और भी