Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ram Setu Box Office Collection Day 9: बॉक्स ऑफिस पर डूब गई 'राम सेतु', 9 दिनों में भी नहीं निकाल पाई लागत

    By Ruchi VajpayeeEdited By:
    Updated: Thu, 03 Nov 2022 07:44 AM (IST)

    Ram Setu Box Office Collection Day 9 अक्षय कुमार की राम सेतु बॉक्स ऑफिस पर डूबती नजर आ रही है। फिल्म 9 दिनों में भी अपनी लागत नहीं निकाल पाई है। ऐसे म ...और पढ़ें

    Ram Setu Box Office Collection Day 9
    Ram Setu Box Office Collection Day 9

    नई दिल्ली, जेएनएन। Ram Setu Box Office Collection Day 9: अक्षय कुमार की 'राम सेतु' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 9 दिन पूरे हो चुके हैं लेकिन ये फिल्म अब तक अपनी लागत भी नहीं निकाल पाई है। ओपनिंग डे पर तो फिल्म ने बढ़िया कमाई की थी। इसके बाद से दिन-ब-दिन इसका कलेक्शन लगातार गिरता जा रहा है। आज का दिन 'राम सेतु' के परफॉर्म करने के लिए आखिरी है क्योंकि इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में तीन नई फिल्में रिलीज हो रही हैं जो अक्षय कुमार की फिल्म का दम निकाल देंगी।

    लगात भी नहीं निकाल पाई राम सेतु

    साल 2022 अक्षय कुमार के लिए काफी बुरा रहा है। साल की शुरुआत में आई 'बच्चन पांडे' बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह मुंह गिर पड़ी। इसके बाद रिलीज हुआ पीरियड ड्रामा फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' का भी यही हुआ। फिर 11 अगस्त को आई 'रक्षा बंधन' का भी काफी बुरा हाल हुआ। अब राम सेतु के भी हिट होने की उम्मीद दूर-दूर तक नहीं है। यहां तक की ये फिल्म 9 दिनों में अपनी लागत तक नहीं निकाल पाई है। बॉलीवुड हंगामा के अनुसार फिल्म का बजट 70 करोड़ के करीब रहा है। 

    अक्षय कुमार की चौथी फिल्म है 'राम सेतु'

    राम सेतु तो ना तो दिवाली का फायदा मिला ना भाई दूज का फिल्म ने पहले दिन तो 15. 2 करोड़ कमाया था लेकिन ये 1 हफ्ता होते होते 3 करोड़ से भी नीचे आ गई है। फिल्मों के कलेक्शन पर नजर रखने वाली वेबसाइट sacnilk.com के अनुसार इसने 9वें दिन सिनेमाघरों से 2.20 करोड़ कमाए हैं। जबकि 8वें दिन ये कमाई 2.90 करोड़ थी। इसके साथ ही फिल्म का कुल कमाई पहुंच गई है 64.05 करोड़ के करीब।

    शुक्रवार को रिलीज हो रही हैं तीन फिल्में

    शुक्रवार का दिन 'राम सेतु' की विदाई का रहने वाला है। सिनेमाघरों में कटरीना कैफ, सिद्धांत और ईशान की फोन भूत रिलीज हो रही है। इसके अलावा जाह्नवी कपूर की मिली और हुमा कुरैशी-सोनाक्षी सिन्हा की डबल एक्सेल भी एक साथ बॉक्स ऑफिस पर टकराने वाली हैं। ऐसे में 10 दिन पुरानी राम सेतु का क्या होगा भगवान ही जाने। बता दें कि राम सेतु 25 अक्टूबर को 3 हजार स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें

    Akshay Kumar महेश मांजरेकर की फिल्म से करेंगे मराठी सिनेमा में डेब्यू, लॉन्च पर सलमान खान ने लगाए चार चांद

    Navya Naveli Nanda को डेट करने की अफवाहों के बीच आया सिद्धांत चतुर्वेदी का बयान, कहा- मेरी इच्छा...