विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Ramayana पर मंगलवार को जमकर बरसी बजरंग बली की कृपा, 800 करोड़ के हुई पार; टूटने वाले हैं 3 फिल्मों के रिकॉर्ड

Published: Wed, 11 Nov 2026 08:26 AM (IST)

रामायणम् पार्ट 1 जिस रफ्तार से भारत में दौड़ रही है, उससे दोगुनी तेजी से कमाई मूवी की वर्ल्डवाइड बॉक्स ...और पढ़ें

रामायणम् मूवी वर्ल्डवाइड कलेक्शन/ फोटो- इंस्टाग्राम

रामायणम् मूवी वर्ल्डवाइड कलेक्शन/ फोटो- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. रामायणम् के निशाने पर आई 2023 की फिल्म 

  2. पठान-जवान और एनिमल पर मंडराया खतरा 

  3. मंगलवार को दुनियाभर में रामायणम् की जबरदस्त कमाई

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। रामायणम् की रफ्तार को बॉक्स ऑफिस पर रोकना अब नामुमकिन सा लग रहा है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और यश स्टारर माइथोलॉजिकल फिल्म आगे बढ़ रही है, उससे कई गुना ज्यादा तेज रफ्तार मूवी की वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर है।

दुनियाभर में बीते दिन सोमवार तक 664 करोड़ के आसपास का बिजनेस करने वाली मूवी पर मंगलवार को जमकर बजरंग बली की कृपा बरसी है। गोवर्धन की छुट्टी पर रामायणम् ने जमकर पैसा कमाया है और 1000 करोड़ की तरफ तेजी से अपने कदम बढ़ाए हैं।

गोवर्धन की छुट्टी का मिला जमकर फायदा

5 नवंबर को फिल्म रामायणम् को रिलीज करना मेकर्स के लिए काफी प्रॉफिटेबल रहा है। 155 करोड़ से ओपनिंग लेने वाली ये मूवी देखते ही देखते वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ कमाने के बेहद करीब पहुंच चुकी है। सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोवर्धन की छुट्टी पर मूवी पर बजरंग बली के साथ-साथ कान्हा की भी कृपा बरसी और ये मूवी दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर 800 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर गई।

एक हफ्ता पूरा होने से पहले ही वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई 823.50 करोड़ तक पहुंच चुकी है। रामायणम् को 1000 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए 176 करोड़ रुपए का कलेक्शन और करना है। जिसके बाद ये रणबीर अपनी ही 900 करोड़ी फिल्म एनिमल का रिकॉर्ड तोड़ देंगे।

Untitled Design - 2026-11-10T140612.927

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भी बना रही है दबदबा

अगर फिल्म के वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर सिंगल डे कलेक्शन की बात करें तो मूवी ने 159 करोड़ तक का बिजनेस कर लिया है। दीवाली के बाद भी रामायणम् को देखने का फैंस के अंदर कितना ज्यादा क्रेज है, इस बात का अंदाजा आपको मूवी के घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से भी लग जाएगा। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर फिल्म ने मंगलवार तक नेट कलेक्शन 440.45 करोड़ और ग्रॉस 526.50 करोड़ का कलेक्शन किया है।

Untitled Design - 2026-11-10T082843.996

रामायणम् ने छठे दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सिंगल डे में 94.10 करोड़ का कलेक्शन किया है। ओवरसीज मार्केट देखा जाए तो मूवी की कमाई 297 करोड़ तक अब तक ये छह दिनों में बिजनेस कर चुकी है।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन  823.50 करोड़
वर्ल्डवाइड सिंगल डे कलेक्शन 159 करोड़ 
घरेलू बॉक्स ऑफिस नेट 440.45 करोड़
घरेलू बॉक्स ऑफिस ग्रॉस  526.50 करोड़
ओवरसीज कलेक्शन  297 करोड़ 
सिंगल डे घरेलू बॉक्स ऑफिस  94.10 करोड़ 

यह भी पढ़ें- Ramayana की बॉक्स ऑफिस सफलता पर आया 'रावण' का रिएक्शन, ऑडियंस से प्यार पाकर खुश हुए रॉकिंग स्टार Yash

यह भी पढ़ें- माधुरी दीक्षित के लंहगे से ज्यादा भारी था Ramayana के 'रावण' का कॉस्ट्यूम, Yash के मुकुट का था इतने किलो वजन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।