विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ग्लोबल बॉक्स ऑफिस के 'राजाधिराज' बने रणबीर कपूर, छोटी दीवाली के दिन Ramayana पर जमकर हुई धनवर्षा

Published: Sun, 08 Nov 2026 08:09 AM (GMT+05:30)

फिल्म रामायणम् ने कमाई के मामले में छोटी दीवाली के दिन ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है।

रामायणम् कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

रामायणम् कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. तीसरे दिन रामायणम् कर डाली बंपर कमाई

  2. छोटी दीवाली पर रामायणम् का धमाका

  3. वर्ल्डवाइड इस जादुई आंकड़े के करीब फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बहुचर्चित फिल्म रामायणम् (Ramayana) ने कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार एंट्री मारी है। घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ इंटरनेशनल मार्केट में भी रणबीर कपूर स्टारर इस माइथोलॉजिकल फिल्म की तूती बोल रही है। रिलीज के तीसरे दिन छोटी दीवाली के मौके पर रामायणम् ने पूरी दुनिया में ताबड़तोड़ कारोबार किया है। 

शनिवार को रामायणम् पार्ट-1 के ग्लोबली कलेक्शन में बंपर उछाल देखने को मिला है, जिसकी मदद से अब ये मूवी 400 करोड़ का आंकड़ा छूने के करीब पहुंच गई है। आइए जानते हैं कि तीसरे दिन रामायणम् की कमाई कितनी हुई है।

रामायणम् ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर किया कमाल

अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) स्टारर रामायणम् ने सही मायनों में दर्शकों का दिल जीत लिया है और फेस्टिव सीजन के दौर में भारी तादाद में लोग इस पौराणिक कहानी वाली फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों तक पहुंच रहे हैं। इस बात का अंदाजा आप छोटी दीवाली के दिन रामायणम् पार्ट-1 की धमाकेदार कमाई को देखकर आसानी से लगा सकते हैं, जोकि वर्ल्डवाइड 143 करोड़ से ज्यादा रही है। 

यह भी पढ़ें- सनी देओल ने किया Ramayana का रिव्यू, पौराणिक फिल्म के हुए मुरीद; पर्दे के 'बजरंगी बली' बोले- हॉलीवुड से बेहतर

ramayana (3)

इसके साथ ही अब रामायणम् का तीन दिन के भीतर ग्लोबल कलेक्शन 375 के पार पहुंच गया है। ऐसे में रविवार के दिन बड़े आराम ये से फिल्म 500 करोड़ के आंकड़े के नजदीक पहुंचती हुई नजर आ सकती है। इस तरह से निर्माता नमित मल्होत्रा और निर्देशक नीतेश तिवारी की रामायणम् को कमाई के मामले में ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर ऐतहासिक शुरूआत मिली है। 

ramayana (4)

कुल मिलाकर कहा जाए तो रामायणम् ने सही मायनों में फैंस का दिल जीत लिया है और इसकी बंपर कमाई ने हर किसी को सरप्राइज किया है। आपको बता दें दो पार्ट में अनाउंस हुई रामायणम् फ्रेंचाइजी का कुल बजट 4000 करोड़ है, ऐसे में अगर फिल्म इसी तरह से कमाई करती रही, तो आसानी से अपनी लागत निकाल सकती है। 

विदेशों में धूम मचा रही है रामायणम्

रामायणम् की धमाकेदार वर्ल्डवाइड कमाई में सबसे बड़ा योगदान ओवरसीज फिल्म के शानदार प्रदर्शन का रहा है। अब तक रिलीज के तीन दिन के भीतर दुनियाभर में ये फिल्म ओवरसीज ग्रॉस 157 करोड़ से अधिक का कारोबार कर चुकी है। आने वाले दिनों में और भी तेजी से इजाफा होता हुआ नजर आएगा।

यह भी पढ़ें- रामायणम् ने दूसरे ही 200 करोड़ की कमाई की पार, शुक्रवार को बनी नोट छापने की मशीन; UK में बनाया रिकॉर्ड

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।