Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Animal: विदेश में 'एनिमल' की दहाड़ से हिला बॉक्स ऑफिस, हिंदी भाषा में रणबीर कपूर की फिल्म ने छापे करारे नोट

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Sun, 03 Dec 2023 10:58 AM (IST)

    संदीप रेड्डी वांगा की डायरेक्ट की गई एनिमल मूवी इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक रही है। फिल्म में पहली बार रणबीर कपूर एक ऐसे अवतार में नजर आए ...और पढ़ें

    Still Image of Ranbir Kapoor from Animal
    Still Image of Ranbir Kapoor from Animal

    HighLights

    1. बॉक्स ऑफिस पर सॉलिड कमाई के साथ 'एनिमल' ने मारी एंट्री
    2. रणबीर कपूर की परफॉर्मेंस ने किया लोगों को इम्प्रेस
    3. ए सर्टिफिकेट से नवाजी गई है मूवी

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Animal Collection: एक्शन से भरपूर फिल्म एनिमल (Animal) का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। फैंस में फिल्म को लेकर ऐसी दीवानगी देखने को मिली कि सिनेमाघरों में उन्होंने पटाखे फोड़कर जश्न मनाया। संदीप रेड्डी वांगा के डायरेक्शन में बनी ये मूवी लोगों की फेवरेट में शुमार हो चुकी है। न सिर्फ इंडिया में बल्कि, वर्ल्डवाइड भी मूवी रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। 'एनिमल' ने पहले दिन 100 करोड़ के पार की एंट्री के साथ वर्ल्डवाइड कलेक्शन में एंट्री मारी। वहीं, ऑस्ट्रेलिया में फिल्म को काफी पसंद किया गया है।

    विदेश में भी छाई 'एनिमल'

    ए सर्टिफिकेट से नवाजी गई फिल्म 'एनिमल' में रणबीर कपूर और बॉबी देओल के दमदार एक्शन सीन्स हैं, जिसने फैंस का समां बांधे रखा है। इसके अलावा मूवी के साउंड ट्रैक्स भी वो वजह हैं, जिस कारण यह चर्चा में बनी हुई है। डोमेस्टिक फ्रंट में फिल्म ने 120 करोड़ के आसपास की कमाई कर ली है। वहीं, विदेश में भी मूवी हिंदी भाषा में जलवा काट रही है। फिल्म ट्रैकर सैकनिल्क ने ऑस्ट्रेलिया में हुई 'एनिमल' की दमदार कमाई की जानकारी दी है।

    सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया में फिल्म ने A$702K (5,84,34,612 INR) की कमाई की है। यह आंकड़ा हिंदी भाषा में कमाई करने वाली फिल्म का अब तक का हाईएस्ट कलेक्शन है। घरेलू कलेक्शन की बात करें, तो अभी तक की अपडेट के अनुसार, मूवी ने दूसरे दिन 66 करोड़ कमा डाले हैं।

    फिल्म के यह सीन किए गए सबसे ज्यादा पसंद

    'एनिमल' में फैंस को रणबीर का रफ एंड टफ लुक देखने को मिलेगा। बॉबी देओल विलेन के रोल में हैं, जो बलबीर सिंह और उसके परिवार की रातों की नींद उड़ा देते हैं। मूवी में दोनों के बीच जबरदस्त एक्शन सीन है। शर्टलेस होकर रणबीर और बॉबी ने एक दूसरे के साथ मारपीट की है। सोशल मीडिया पर यह सीन काफी वायरल हुआ है। इसके अलावा रणबीर-तृप्ति के इंटीमेट सीन और रश्मिका मंदाना के साथ उनकी केमेस्ट्री भी एक वजह है कि फैंस फिल्म देखने के इच्छुक हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Animal Intimate Scene: सोशल मीडिया पर छाया रणबीर कपूर-तृप्ति डिमरी का न्यूड वीडियो सीन, रोमांटिक क्लिप वायरल