विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 27, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Box Office: रानी ने किया कमाल, सोमवार की कमाई जान कर आपको लगेगी ‘हिचकी’

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Tue, 27 Mar 2018 01:41 PM (IST)Updated: Wed, 28 Mar 2018 11:50 AM (IST)

फिलहाल चौथे दिन के बाद हिचकी का नेट इंडिया कलेक्शन 17 करोड़ 75 लाख रूपये हो गया है।

Box Office: रानी ने किया कमाल, सोमवार की कमाई जान कर आपको लगेगी ‘हिचकी’
Box Office: रानी ने किया कमाल, सोमवार की कमाई जान कर आपको लगेगी ‘हिचकी’

मुंबई। रानी मुखर्जी ने पहले ही अपने अभिनय के हुनर का लोहा मनवाया है और ये भी बताया है कि अगर उनके अकेले के कंधे पर भी फिल्म को निकालने की ज़िम्मेदारी हो तो भी वो कभी आपको निराश नहीं करेंगी। रानी की हिचकी ने भी बॉक्स ऑफ़िस पर कुछ ऐसा ही कर दिखाया है।

सिद्धार्थ पी मल्होत्रा के निर्देशन में बनी रानी मुखर्जी की फिल्म हिचकी ने घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर चौथे दिन यानि सोमवार को दो करोड़ 40 लाख रूपये का कलेक्शन किया है। फिल्म ने तीन करोड़ 30 लाख रूपये से ओपनिंग ली थी। सिर्फ़ 90 लाख रूपये की कमी यानि करीब 70 प्रतिशत का होल्ड लेकर फिल्म ने साबित कर दिया है कि रानी की हिचकी और उसकी कहानी में दम है। सोमवार को फिल्म को इतने अच्छे कलेक्शन का मिलना साफ़ है कि हिचकी को माउथ पब्लिसिटी से ही तगड़ा फ़ायदा हुआ है क्योंकि इस समय किसी तरह की कोई छुट्टियाँ नहीं हैं। ट्रेड सर्किल के मुताबिक अगर हिचकी का ट्रेंड इसी तरह बना रहा तो फिल्म को सप्ताह में अच्छा ख़ास फ़ायदा हो सकता है और फिल्म के कलेक्शन 30 करोड़ से ऊपर जा सकते हैं। फिलहाल चौथे दिन के बाद हिचकी का नेट इंडिया कलेक्शन 17 करोड़ 75 लाख रूपये हो गया है। हिचकी ने अपने पहले वीकेंड में 15 करोड़ 35 लाख रूपये का कलेक्शन किया है। हिचकी को बनाने में करीब 20 करोड़ रूपये की लागत आई है और इसे भारत में 961 स्क्रीन्स में रिलीज़ किया गया है। हिचकी, रानी मुखर्जी की पिछली रिलीज़ मर्दानी से थोड़ी बेहतर साबित हुई है।

 

मर्दानी ने पहले दिन तीन करोड़ 46 लाख और पहले वीकेंड पर 14 करोड़ 34 लाख रूपये का कलेक्शन किया था। हिचकी, स्कूल टीचर नैना माथुर की कहानी है। उसे बोलते समय रुकावट होती है। नैना को नगर निगम के स्कूल में पढ़ने वाले उन बच्चों की क्लास को पढ़ाने का जिम्मा दिया जाता है, जिन्हें जबरदस्ती स्कूल में रखा गया है क्योंकि नियमों के आधार पर इन बच्चों को स्कूल से निकाला नहीं जा सकता। इन शरारती और बगावती बच्चों को ठीक करने के लिए टीचर नैना को ज़िम्मेदारी दी जाती है जिसे वो अपनी शारीरिक रूकावट के बावजूद बखूबी पूरा करती है। रानी मुखर्जी की हिचकी की शुरुआत विद्या बालन , श्रीदेवी और कंगना रनौत की फिल्मों से अच्छी रही है।

यह भी पढ़ें: Box Office: रानी मुखर्जी को पहले वीकेंड में नहीं लगी कमाई की ‘हिचकी’

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।