Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Dhurandhar vs Gadar 2: धुरंधर के आगे 'तारा सिंह' भी हो गए फेल, रणवीर सिंह की फिल्म ने Gadar 2 को पछाड़ा

    Updated: Sun, 21 Dec 2025 03:25 PM (IST)

    Dhurandhar vs Gadar 2 Collection: अभिनेता रणवीर सिंह लेटेस्ट फिल्म धुरंधर कमाई के मामले में अपना दबदबा बॉक्स ऑफिस पर बनाए हुए है। अब इस मूवी ने सुपरस् ...और पढ़ें

    धुरंधर ने गदर 2 का तोड़ा रिकॉर्ड (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    धुरंधर ने गदर 2 का तोड़ा रिकॉर्ड (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. धुरंधर का बॉक्स ऑफिस पर राज बरकरार

    2. सनी देओल की फिल्म को रौंदकर बढ़ी आगे

    3. रणवीर सिंह की मूवी का नेट कलेक्शन हुआ इतना

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर इन दिनों कामयाबी के रथ पर सवार होकर बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन कर रही है। हर रोज कमाई के मामले में ये मूवी एक न एक नया कीर्तिमान रचते हुई नजर आ रही है। कलेक्शन के मामले में धुरंधर का अब तक कोई मुकाबला देखने को नहीं मिल रहा है। 

    रिलीज के 16वें दिन धुरंधर ने बंपर कलेक्शन करते हुए सुपरस्टार सनी देओल की ब्लॉकबस्टर मूवी गदर 2 के लाइफटाइम कलेक्शन के रिकॉर्ड को धराशयी कर डाला है। आइए इस मामले को थोड़ा और विस्तार से समझते हैं-

    गदर 2 से आगे निकली धुरंधर 

    धुरंधर ने रिलीज के दूसरे सप्ताह में भी बमफाड़ कमाई के सिलसिले को बरकरार रखा। फिल्म के हैरतअंगेज प्रदर्शन का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि रिलीज के पहले दिन से लेकर 16वें दिन तक ये मूवी लगातार 20 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में सफल रही है, जोकि अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार अब तक ये मूवी घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 538.90 करोड़ का कारोबार कर चुकी है। 

    dhurandhargadar2 (1)

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar Worldwide Collection: घातक निकला धुरंधर! छावा का रिकॉर्ड तोड़ बनी 2025 की हाइस्ट ग्रॉसिंग मूवी

    इसके साथ ही धुरंधर ने सनी देओल की साल 2023 में आई कमबैक मूवी गदर 2 को पछाड़ दिया है। दरअसल निर्देशक अनिल शर्मा की गदर 2 का लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 525.45 करोड़ था, इस लिहाज से धुरंधर ने गदर पार्ट 2 से काफी आगे निकल गई है। इस आधार पर फिलहाल धुरंधर का धमाका इंडियन बॉक्स ऑफिस पर जारी है।

    dhurandharcollectionday12

    आने वाले दिनों में भी रणवीर सिंह की ये मूवी और भी कई बड़ी फिल्मों को धूल चटाती हुई नजर आएगी। आपको बता दें कि धुरंधर अब रणवीर के करियर की सबसे अधिक कमाई करने वाली पहली फिल्म बन गई है, इससे पहले ये रिकॉर्ड निर्देशक संजय लीला भंसाली के साथ आई उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म पद्मावत के नाम था। 

    खबरें और भी

    धुरंधर के निशाने पर ये 5 फिल्में

    गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद अब धुरंधर के निशाने पर हिंदी सिनेमा की पांच सबसे अधिक कमाई करने वालीं फिल्में बनी हुई हैं। जिनके नाम इस प्रकार हैं-

    • जवान-643.87 करोड़

    • स्त्री 2- 637.02 करोड़

    • छावा- 600 करोड़

    • एनिमल- 556.36 करोड़

    • पठान-543.05 करोड़ 

    • धुरंधर- 538.90 करोड़

    अब देखना ये दिलचस्प रहेगा कि आने वाले दिनों में क्या धुरंधर इन मूवीज के रिकॉर्ड को तोड़ पाती है या नहीं। 

    यह भी पढ़ें- 'हवा में गायब हो गए', Dhurandhar को लेकर संदीप रेड्डी वांगा ने किया ऐसा पोस्ट, बोले- 'कोई कन्फ्यूजन...'