Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Cirkus Collection Day 1: 10 करोड़ तक कमाने में रणवीर सिंह की फिल्म का निकला दम, ओपनिंग डे की इतनाी कमाई

    By Karishma LalwaniEdited By:
    Updated: Sat, 24 Dec 2022 07:36 AM (GMT+05:30)

    Cirkus Day 1 Collection शुक्रवार 23 दिसंबर को रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस रिलीज हुई। अवतार 2 और दृश्यम 2 की आंधी के बीच सर्कस में रणवीर सिंह और बाकी क ...और पढ़ें

    Film Cirkus Day 1 Opening Day Collection
    Film Cirkus Day 1 Opening Day Collection

    नई दिल्ली, जेएनएन। Cirkus Day 1 Collection: कॉमेडी फिल्में बनाने के लिए मशहूर रोहित शेट्टी की आज यानी 23 दिसंबर को 'सर्कस' रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर काफी दिनों से सोशल मीडिया पर फैंस के बीच एक क्रेज था, जिसका इंतजार 23 दिसंबर को खत्म हुआ। रणवीर सिंह, पूजा हेगड़े और जैकलीन फर्नांडिज को लेते हुए बनी यह फिल्म मनोरंकन जोक्स से भरपूर है। फिल्म में लोगों को हंसाने के लिए एक से बढ़कर एक पंटलाइन का इस्तेमाल किया गया है। इन सबके बावजूद फिल्म का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कछुए की चाल से आगे बढ़ा। आइये जानते हैं कि 'सर्कस' ने पहले दिन कितने नोट छापे।

    'सर्कस' की सुस्त चाल

    'सर्कस' पहले दिन धीमी रफ्तार से आगे बढ़ी। इस फिल्म को 36 दिन पहले रिलीज हुई 'दृश्यम 2' और हाल ही में रिलीज हुई हॉलीवुड की बड़ी फिल्म 'अवतार 2' से कड़ी टक्कर मिल रही है। ऐसे में फिल्म को इन बेहतरीन फिल्मों से खतरा माना जा रहा है। बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक, यह फिल्म दर्शकों को इंप्रेस करने में असफल रही है। जिसके बाद दावा किया जा रहा है कि फिल्म पहले दिन ढीली ओपनिंग ले सकेगी। फिल्म ने पहले दिन 7-10 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म के एडवांस बुकिंग के कलेक्शन के आंकड़े भी कुछ यही इशारा कर रहे थे कि एक हफ्ते में यह फिल्म मुश्किल से 100 करोड़ का आंकड़ा छू पाएगी। एडवांस बुकिंग में पहले दिन फिल्म के 4000 हजार के आसपास के टिकट्स बिके थे।

    'कॉमेडी ऑफ एरर्स' पर आधारित है फिल्म

    रोहित शेट्टी की यह कई रीमेक का रीमेक है। फिल्म की कहानी को 1982 में रिलीज हुई फिल्म अंगूर से लिया गया है। 'अंगूर' की कहानी को खुद शेक्यपीयर के 'कॉमेडी ऑफ एरर्स' से लिया गया था। फिल्म में रणवीर सिंह डबल रोल में हैं। फिल्म को रोहित शेट्टी और भूषण कुमार ने प्रोड्यूस किया है।

    यह भी पढ़ें: बेटे अरहान के साथ तस्वीरें शेयर करते ही ट्रोल हुईं मलाइका अरोड़ा, लोगों ने कहा- 'शर्म आनी चाहिए तुझे'

    यह भी पढ़ें: Year Ender 2022: शांतनु महेश्वरी से लेकर पारथ समथान तक, इस साल टीवी के इन कलाकारों ने शुरू किया ओटीटी करियर

    खबरें और भी