Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    6 महीने में 3 सुपरहिट फिल्में, 1000 करोड़ की कमाई; बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है ये एक्ट्रेस!

    Updated: Fri, 04 Jul 2025 10:11 PM (IST)

    साल 2025 फिल्म इंडस्ट्री के लिए अच्छा साबित रहा है। अक्षय कुमार से लेकर अजय देवगन जैसे कई दिग्गज सितारों की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया ...और पढ़ें

    रश्मिका मंदाना बनी बॉक्स ऑफिस की गोल्डन गर्ल (Photo Credit- IMDb)
    रश्मिका मंदाना बनी बॉक्स ऑफिस की गोल्डन गर्ल (Photo Credit- IMDb)

    HighLights

    1. बॉक्स ऑफिस की गोल्ड गर्ल बनी ये एक्ट्रेस
    2. इस साल में एक्ट्रेस की फिल्म ने की 1000 करोड़ की कमाई
    3. बैक टू बैक दे चुकी है तीन हिट फिल्में

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमा जगत के लिए साल 2025 अच्छा साबित रहा है। इस दौरान कई दिग्गज सितारों की फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन किया। लेकिन आज बात एक ऐसी एक्ट्रेस की कर रहे हैं, जो फिल्मों की कमाई के मामले में गोल्डन गर्ल बन गई हैं। इस साल के शुरुआती 6 महीनों में एक्ट्रेस ने कुल तीन फिल्में दी और तीनों ने ही कलेक्शन के मामले में कई बड़े रिकॉर्ड तोड़े है। आइए इन मूवीज के बारे में विस्तार से जानते हैं।

    कौन हैं ये एक्ट्रेस जिसने दी लगातार हिट फिल्में?

    अगर आप अभी भी अंदाजा नहीं लगा पा रहे हैं कि यहां हम किस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं, तो बता दें कि ये अभिनेत्री कोई और नहीं, बल्कि रश्मिका मंदाना हैं। साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस अब बॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेर चुकी हैं। फैंस उनकी अपकमिंग फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं।

    रणबीर कपूर की एनिमल फिल्म के बाद रश्मिका का नाम बॉक्स ऑफिस की गोल्डन गर्ल की लिस्ट में शामिल किया जाने लगा।

    ये भी पढ़ें- Kuberaa Collection: 'कन्नप्पा' की आंधी में चुपके से धनुष ने बॉक्स ऑफिस पर ला दी सुनामी, 8 दिन में रचा इतिहास

    इस साल दी तीन हिट फिल्में

    रश्मिका मंदाना की साल 2025 की हिट फिल्मों की बात करें, तो इसमें छावा फिल्म का नाम सबसे पहले शामिल किया जाएगा। इसमें उनके साथ विक्की कौशल लीड रोल में नजर आए। छत्रपति संभाजी महाराज पर आधारित इस फिल्म को काफी पसंद किया गया। कलेक्शन की बात करें, तो मूवी ने वर्ल्डवाइड करीब 807.88 करोड़ का कलेक्शन किया।

    इसके बाद रश्मिका मंदाना सिकंदर फिल्म में नजर आईं। सलमान और रश्मिका की जोड़ी को पसंद किया गया। इस फिल्म ने दुनियाभर में 177 करोड़ का कलेक्शन किया। हाल ही में एक्ट्रेस धनुष के साथ कुबेरा फिल्म में नजर आई। इसने 13 दिनों के अंदर ही 83.55 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। अगर उनकी इन तीनों फिल्म की कमाई को टोटल करेंगे, तो इस साल के छह माह के अंदर एक्ट्रेस ने 1068.43 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

    खबरें और भी

    रश्मिका की अपकमिंग फिल्में

    रश्मिका की झोली में अभी भी कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। इसमें कुछ बॉलीवुड और कुछ साउथ की मेगा बजट फिल्मों का नाम शामिल हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक्ट्रेस आने वाले समय में और भी कई बड़े रिकॉर्ड बना सकती हैं।

    ये भी पढ़ें- लोगों ने फिल्म का जश्न मनाया... Rashmika Mandanna ने 'एनिमल' पर तोड़ी चुप्पी, रणबीर कपूर का ऐसे किया बचाव