विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ravanasura Collection Day 2: रवि तेजा की 'रावणासुर' के सामने 'दसरा' ने टेके घुटने, दूसरे दिन छापे इतने करोड़

By Ruchi VajpayeeEdited By: Ruchi Vajpayee
Published: Sun, 09 Apr 2023 07:54 AM (IST)

Ravanasura Box Office Collection Day 2 मास महाराजा रवि तेजा की रावणासुर सिनेमाघरों में रफ्तार पकड़ रही है। इस फिल्म ...और पढ़ें

Ravanasura Collection Day 2 Ravi teja Ravanasura
Ravanasura Collection Day 2 Ravi teja Ravanasura

नई दिल्ली, जेएनएन। Ravanasura Box Office Collection Day 2: तेलुगु सुपरस्टार रवि तेजा ने इस शुक्रवार सिनेमाघरों में अपनी फिल्म 'रावणासुर' के साथ धमाकेदार एंट्री की। अपनी फिल्मों की ही तरह उनकी एंट्री इतना जबरदस्त है कि बॉक्स ऑफिस पर बाकी फिल्मों को 'रावणासुर' ने घुटनों पर ला दिया। पहले दिन के कलेक्शन के बाद तो अजय देवगन की 'भोला' और नानी की 'दसरा' की तो रवि तेजा के सामने हालत खराब है।

बॉक्स ऑफिस पर छाई रावणासुर

'भोला' का ये दूसरा हफ्ता चल रहा है और फिल्म की कमाई लगातार घटती जा रही है, कमोबेश यही हाल 'दसरा' का भी है। नानी स्टारर ये फिल्म जिस रफ्तार के साथ सिनेमाघरों में शुरू हुई थी, उसी रफ्तार से अब नीचे आ रही है। दूसरी तरफ 'रावणासुर' में लोगों को काफी उम्मीदें नजर आ रही है। इसकी पहले दिन की कमाई काफी अच्छी रही।

दसरा को पिलाया पानी

रावणासुर ने पहले दिन यानी शुक्रवार को 6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन शिनवार को उम्मीद की जा रही थी कि फिल्म और उछाल लेगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं और शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से रावणासुर ने दूसरे दिन सिर्फ 3.75 का बिजनेस किया है। दो दिनों के हिसाब से फिल्म की कुल कमाई पहुंच गई  9.75 करोड़ के पार। तेलुगु बेल्ट में फिल्म की  26.49 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई है। दूसरी तरफ दसरा ने सिर्फ  2.50 करोड़ का केलक्शन किया है।

हिंदी दर्शक हुए निराश

बजट की बात करें तो मास महाराजा रवि तेजा की फिल्म रावणासुर सिर्फ 50 करोड़ में बनकर तैयार हो गई है। फिल्म में रवि तेजा के डायलॉग्स, एक्शन सीन और मस्ती देखकर फैंस काफी आनंद ले रहे हैं।  रवि तेजा की फैन फॉलोइंग हिंदी बेल्ट में भी अच्छी खासी है, इन दर्शकों को निराशा है कि फिल्म हिंदी में रिलीज नहीं हुई है। खैर 'रावणासुर' के पास अभी रविवार का भी समय है परफॉर्म करने के लिए, तो देखना दिलचस्प होगा कि ये कितना आगे जाती है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।