Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Republic Day 2024 Box Office: गणतंत्र दिवस पर 10 सालों में ऐसा रहा बॉक्स ऑफिस का हाल, जानिये कौन हिट और फ्लॉप

    Updated: Fri, 26 Jan 2024 08:33 AM (IST)

    Republic Day 2024 Box Office गणतंत्र दिवस के खास मौके की छुट्टी का फायदा फिल्म मेकर्स भी उठाने से नहीं चूकते हैं। पिछले 10 सालों में 26 जनवरी की छुट्ट ...और पढ़ें

    10 सालों में 26 जनवरी को रिलीज हुई फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर रहा ऐसा हाल / फोटो- IMDB
    10 सालों में 26 जनवरी को रिलीज हुई फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर रहा ऐसा हाल / फोटो- IMDB

    HighLights

    1. ऋतिक रोशन-दीपिका पादुकोण की फाइटर हुई रिलीज
    2. गणतंत्र दिवस के खास मौके पर रिलीज हो चुकी हैं ये 10 बड़ी फिल्में
    3. 10 सालों में 26 जनवरी पर आईं इन 10 फिल्मों का ऐसा रहा हाल

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Republic Day 2024: छुट्टियों पर मेकर्स अपनी फिल्मों को इसलिए रिलीज करते हैं, ताकि उनकी फिल्मों का बिजनेस अच्छा हो और घर में बैठे दर्शकों को भी मनोरंजन हो सके। फ्राइडे टू फ्राइडे बॉलीवुड फिल्मों की किस्मत का फैसला फैंस करते हैं। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के खास मौके पर भी पिछले कई सालों में अलग-अलग बॉलीवुड फिल्में रिलीज हो रही हैं। 

    इन्हीं सितारों में एक नाम ऋतिक रोशन का भी जुड़ गया है, जिनकी फिल्म 'फाइटर' ने गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले गुरुवार को ही सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। बीते साल इसी दिन सिद्धार्थ आनंद ने अपनी फिल्म 'पठान' भी रिलीज की थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर सफलता की एक अलग कहानी लिख डाली थी।

    वैसे पिछले 10 सालों में 10 बड़े सितारों की फिल्में गणतंत्र दिवस के खास मौके पर सिनेमाघरों में आई हैं। दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन की 'फाइटर' क्या कमाल करेगी, इसका फैसला तो कल होगा, लेकिन उससे पहले रिपब्लिक डे पिछले 10 सालों में बॉक्स ऑफिस के लिए कैसा साबित हुआ है, चलिए जानते हैं।

    अग्निपथ (2012)

    ऋतिक रोशन की 'फाइटर' पहली फिल्म नहीं है, जिसने गणतंत्र दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक दी है। इससे पहले उनकी संजय दत्त और प्रियंका चोपड़ा स्टारर फिल्म 'अग्निपथ' भी 26 जनवरी 2012 के खास मौके पर ही रिलीज हुई थी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Fighter X Review: रिलीज हुई ऋतिक-दीपिका की फाइटर, जानें- एरियल एक्शन ने दर्शकों को किया इम्प्रेस या हुए डिप्रेस?

    फिल्म में ऋतिक रोशन से लेकर प्रियंका और संजय दत्त की शानदार परफॉर्मेंस को समीक्षकों और दर्शकों दोनों की ही काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी, लेकिन इसी के साथ बॉक्स ऑफिस पर भी मूवी ने सफलता का परचम लहराया था। अग्निपथ ने बॉक्स ऑफिस पर उस समय पर इंडिया में लगभग 115 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था और वर्ल्ड वाइड 190.26 करोड़ कमाए थे।

    रेस (2013)

    सैफ अली खान की रेस फ्रेंचाइजी उनके करियर की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक हैं। अब्बास-मस्तान के निर्देशन में बनी इस फिल्म के सस्पेंस ने दर्शकों को खुद से जोड़े रखा था। 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज इस मूवी ने इंडिया में नेट लाइफटाइम कलेक्शन 100 करोड़ का किया था और वर्ल्डवाइड 173.36 करोड़ का कारोबार किया था।

    जय हो (2014)

    सलमान खान अपनी फिल्मों के लिए किसी स्पेशल दिन को ही चुनते हैं। उनकी फिल्में वैसे तो ईद या दिवाली के खास मौके पर ही रिलीज होती हैं, लेकिन उन्होंने अपनी मूवी 'जय हो' गणतंत्र दिवस के खास मौके पर रिलीज की थी। इस फिल्म ने इंडिया में लाइफटाइम नेट कलेक्शन 116 करोड़ का किया था, जबकि वर्ल्ड वाइड 195 करोड़ कमाए थे।

    बेबी (2015)

    अक्षय कुमार और तापसी पन्नू स्टारर फिल्म 'बेबी' टेरिरिज्म के खिलाफ इंटेलिजेंस के मिशन पर बेस्ड कहानी है। ये फिल्म गणतंत्र दिवस से तीन दिन पहले 23 जनवरी 2015 में रिलीज हुई थी। हालांकि, इंडिया में इस फिल्म में बॉक्स ऑफिस पर 95 करोड़ रुपए कमाए थे, जबकि वर्ल्ड वाइड मूवी का कलेक्शन 140 करोड़ के आसपास हुआ था।

    एयरलिफ्ट (2016)

    अक्षय कुमार बॉलीवुड के उन स्टार्स में शुमार हैं, जो देशभक्ति और सामाजिक मुद्दों से जुड़ी अधिकतर फिल्में बनाते हैं, जिनसे उनके दर्शकों को अपने देश के वीरों से जुड़ी दास्ताओं के बारे में पता चल सके। इन्हीं फिल्मों से एक फिल्म 'एयरलिफ्ट' भी है। इस फिल्म की कहानी दर्शकों को थिएटर तक खींचकर लाने में सफल हुई थी। मूवी ने इंडिया में टोटल 128 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था।

    काबिल (2017)

    ऋतिक रोशन की ये तीसरी फिल्म है, जो गणतंत्र दिवस के खास मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। यामी गौतम के साथ उनकी फिल्म 'काबिल' भी 25 जनवरी 2017 में रिलीज हुई थी। इस रोमांटिक एक्शन थ्रिलर फिल्म ने इंडिया में लाइफ टाइम 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया था। वर्ल्ड वाइड तो 'काबिल' का कलेक्शन 200 करोड़ के पार पहुंच गया था।

    रईस (2017)

    ऋतिक रोशन बॉक्स ऑफिस पर शाह रुख खान से पंगा एक बार ले चुके हैं। उनकी फिल्म काबिल और शाह रुख खान की मूवी रईस एक ही दिन पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। शाह रुख खान के साथ रईस में पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान ने मुख्य भूमिका अदा की थी। इस फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 281.44 करोड़ के आसपास का बिजनेस किया, जबकि इंडिया में मूवी का कलेक्शन 137.51 करोड़ का कलेक्शन किया था।

    पद्मावत (2018)

    संजय लीला भंसाली की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हमेशा एक इतिहास रचती हैं। उनकी फिल्म 'पद्मावत' भी गणतंत्र दिवस के खास मौके पर ही रिलीज हुई थी, जिसमें दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म का जब ट्रेलर सामने आया था, तो दीपिका पादुकोण के किरदार को लेकर काफी बवाल मचा था। हालांकि, जब ये मूवी सिनेमाघरों में आई तो फिल्म 13 हफ्तों तक सिनेमाघरों में लगी रही और मूवी ने इंडिया में 302 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था। वर्ल्ड वाइड भी मूवी ने 571 करोड़ से ज्यादा कमा लिए थे।

    मणिकर्णिका ( 2019)

    मणिकर्णिका कंगना रनोट का ड्रीम प्रोजेक्ट था। इस मूवी में उन्होंने झांसी की रानी 'लक्ष्मीबाई' का किरदार अदा किया था। हालांकि, मूवी को समीक्षकों से कुछ खास प्रतिक्रिया नहीं मिली थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीकठाक बिजनेस किया था। फिल्म ने इंडिया में नेट कलेक्शन 92.19 करोड़ का बिजनेस किया था और वर्ल्ड वाइड इस मूवी ने 132.95 करोड़ के करीब कमाई की थी।

    पठान (2023)

    शाह रुख खान की फिल्म 'पठान' ने बीते साल गणतंत्र दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी इस मूवी से चार साल के बाद शाह रुख खान फिल्मी पर्दे पर लौटे थे।

    'पठान' और 'जवान' के साथ ही किंग खान बीते साल के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर बने। उनकी फिल्म 'पठान' ने इंडिया में नेट कलेक्शन 543.05 करोड़ के आसपास किया था, जबकि वर्ल्ड वाइड इस मूवी ने 1045 करोड़ के आसपास का कलेक्शन किया था।

    यह भी पढ़ें: Fighter VS Pathaan: 'पठान' ने तोड़ा था ऋतिक रोशन का ये रिकॉर्ड, क्या Fighter से वापस छीनेंगे अपना ताज?