विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दुनिया भर में बजा आलिया-रणवीर की 'RRKPK' का डंका, वर्ल्डवाइड कलेक्शन पहुंचा इतने करोड़ के पार

By Jagran News NetworkEdited By: Jagran News Network
Published: Fri, 18 Aug 2023 04:00 PM (IST)Updated: Fri, 18 Aug 2023 04:31 PM (IST)

RRKPK Worldwide Box Office Collection निर्माता करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी इन दिनों सिनेमाघरों में ...और पढ़ें

'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' ने वर्ल्डवाइड मचाई धूम (Photo Credit-Alia Bhatt Insta)
'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' ने वर्ल्डवाइड मचाई धूम (Photo Credit-Alia Bhatt Insta)

HighLights

  1. वर्ल्डवाइड छाई 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी'
  2. भारत में भी फिल्म ने किया शानदार प्रदर्शन
  3. इन देशों में धूम मचा रही है रणवीर-आलिया की फिल्म

नई दिल्ली जेएनएन: फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' इस साल की एक और सफल हिंदी फिल्म साबित हो चुकी है। बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने वाली ये मूवी दुनिया भर में भी धमाकेदार कारोबार कर रही है। इस बीच निर्माता करण जौहर की इस फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के आंकड़े सामने आ गए हैं, जिसे जानकार आपको हैरानी होगी।

जानिए 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

बीते 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को क्रिटिक्स के अलावा ऑडियंस की ओर से अच्छा रिस्पॉन्स मिला। जिसके चलते ये लव स्टोरी फिल्म इस साल की एक और सुपरहिट मूवी बन गई है।

View this post on Instagram

A post shared by Taran Adarsh (@taranadarsh)

इस बीच अब ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श की ओर से 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़ों की जानकारी दी गई है। करण जौहर की इस मूवी ने दुनिया भर में अब 300 करोड़ का कलेक्शन कर डाला है।

ये कलेक्शन भारत और ओवरसीज में फिल्म के प्रदर्शन के हिसाब से मापा गया है। इससे ये साफ जाहिर होता है कि इंडिया के अलावा बाहरी देशों की जनता को 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' काफी पसंद आई है। मालूम हो कि ऑस्ट्रेलिया, यूएई, यूएसए, मलेशिया और जर्मनी जैसे कई देशो में ये फिल्म कमाल दिखा रही है।

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने कमाए इतने करोड़

'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को रिलीज को 21 दिन का समय बीत चुका है। इन दिनों में रणवीर और आलिया की मूवी ने शानदार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। 21 वें दिन इस फिल्म ने 1.40 करोड़ का कारोबार किया है, जिसके चलते इस फिल्म की इंडिया में कुल कमाई 140 करोड़ के पार पहुंच गई है।