Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    RRKPK Box Office 11th Day: घरेलू बॉक्स ऑफिस पर रॉकी और रानी..की कमाई में आई भारी गिरावट, सोमवार को इतना बिजनेस

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Tue, 08 Aug 2023 08:21 AM (IST)

    Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Box Office 11th Day रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म ने वीकेंड के बाद घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लि ...और पढ़ें

    RRKPK Box Office- सोमवार को गिरा रणवीर-आलिया की फिल्म का कलेक्शन/Photo- Instagram
    RRKPK Box Office- सोमवार को गिरा रणवीर-आलिया की फिल्म का कलेक्शन/Photo- Instagram

    HighLights

    1. सोमवार को गिरा रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का बिजनेस
    2. इंडिया में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की फिल्म का टोटल इतना बिजनेस
    3. वर्ल्डवाइड 200 करोड़ के पार पहुंचीं करण जौहर की फिल्म

    नई दिल्ली, जेएनएन। Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Box Office 11th Day Collection: रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म को टक्कर देने के लिए जल्द ही सनी देओल की गदर 2 और अक्षय कुमार की ओह माय गॉड (OMG 2)सिनेमाघरों में दस्तक देगी, लेकिन उससे पहले बॉक्स ऑफिस पर रॉकी और रानी की प्रेम कहानी राज कर रही है।

    रविवार को सिंगल डे पर करण जौहर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने लगभग 13 करोड़ का सिंगल डे बिजनेस किया था। हालांकि, मंडे को फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली। चलिए जानते हैं 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' ने इंडिया और वर्ल्डवाइड कितनी कमाई की है।

    मंडे को औंधे मुंह गिरी रॉकी और रानी की प्रेम कहानी

    रॉकी और रानी की प्रेम कहानी इंडिया में 100 करोड़ का आंकड़ा 10 दिन में पार कर चुकी हैं। हालांकि, अब इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में संघर्ष करना पड़ सकता है, क्योंकि फैंस के बीच गदर 2 और ओह माय गॉड 2 जैसी फिल्मों का काफी क्रेज देखने को मिल रहा है।

    रविवार को 100 करोड़ का आंकड़ा घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पार कर चुकी 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के कलेक्शन में सोमवार को भारी गिरावट आई। इस फिल्म ने मंडे को बॉक्स ऑफिस पर महज 4 करोड़ की कमाई की। आलिया भट्ट और रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म का इंडिया में टोटल कलेक्शन अब तक 109.18 करोड़ नेट हुआ है।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

    वर्ल्डवाइड 200 करोड़ के पार पहुंचीं करण जौहर की फिल्म

    सोमवार को करण जौहर की फैमिली ड्रामा मूवी 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन में भले ही गिरावट आई हो, लेकिन दुनियाभर में फिल्म शानदार बिजनेस कर रही है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

    संडे तक 180 करोड़ के आसपास की कमाई करने वाली इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की स्टारकास्ट की बात करें तो इस फिल्म में रणवीर-आलिया के अलावा दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र, शबाना आजमी, जया बच्चन सहित कई सितारे अहम भूमिका में नजर आए।