विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

RRKPK Box Office 20th Day: 'गदर-2' के तूफान से बचते हुए 300 करोड़ के करीब पहुंची RRKPK, बुधवार को इतनी कमाई

By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
Published: Thu, 17 Aug 2023 09:35 AM (IST)

RRKPK Box Office 20th Day Collection रॉकी और रानी की प्रेम कहानी बीते महीने 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज ...और पढ़ें

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Box Office Day 20- 300 करोड़ के करीब पहुंची रणवीर-आलिया की फिल्म। Photo- Instagram
Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Box Office Day 20- 300 करोड़ के करीब पहुंची रणवीर-आलिया की फिल्म। Photo- Instagram

HighLights

  1. वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के करीब पहुंची रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
  2. इंडियन बॉक्स ऑफिस पर आलिया-रणवीर की फिल्म की टोटल कमाई
  3. 'गदर 2' के तूफान से बचना हो रहा है करण जौहर की फिल्म के लिए मुश्किल

नई दिल्ली, जेएनएन। RRKPK Box Office 20th Day: बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त 'गदर 2' के तूफान से बच पाना OMG 2 के लिए ही नहीं, बल्कि रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के लिए बहुत ही मुश्किल हो रहा है। दूसरे वीक में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर इस मूवी की कमाई भले ही वर्किंग डेज पर कम हुई हो, लेकिन वीकेंड पर फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिल रहा था।

लेकिन सनी देओल और अमीषा पटेल की 'गदर 2' के कारण 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की कमाई पर काफी असर पड़ा है। हालांकि, अब जैसे-तैसे करण जौहर के निर्देशन में बनी ये फिल्म वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के नजदीक पहुंच चुकी है। इस फैमिली ड्रामा फिल्म का बुधवार का बिजनेस कैसा रहा, चलिए देखते हैं।

बुधवार को 'रॉकी और रानी...' ने की टोटल इतनी कमाई

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी साल 2023 की सफल फिल्मों में शुमार है। करण जौहर का 7 साल बाद बतौर निर्देशक लौटना सक्सेसफुल रहा है। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की शुरुआत डबल डिजिट यानी कि 11 करोड़ के साथ हुई थी।

हालांकि, 20 दिनों में फिल्म की कमाई में बॉक्स ऑफिस पर काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। 'गदर-2' और 'ओह माय गॉड-2' की रिलीज के बीच भी थिएटर में लोग रणवीर-आलिया की फिल्म देखने पहुंच रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

सैनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के अनुसार बुधवार को इस फिल्म ने सिंगल डे पर लगभग 1.41 करोड़ की टोटल कमाई की है। इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का अब तक टोटल कलेक्शन 138.43 करोड़ तक पहुंचा है।

वर्ल्डवाइड 300 करोड़ कमाई करने से बस इतनी दूर है 'रॉकी और रानी...'

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का कारोबार इंडिया में भले ही काफी स्लो हो चुका हो, लेकिन वर्ल्डवाइड फिल्म की कमाई अच्छी जा रही है। पठान, गदर 2 और द केरल स्टोरी की तरह ही रणवीर-आलिया की फिल्म पहले ही 200 करोड़ क्लब में अपना नाम शुमार करवा चुकी है और अब फिल्म दुनियाभर में काफी तेजी से 300 करोड़ के क्लब की तरफ बढ़ रही है।

धर्मेंद्र-शबाना आजमी और जया बच्चन स्टारर ये फिल्म वर्ल्डवाइड अब तक 286.7 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है। अगर ये फिल्म थोड़े और दिन थिएटर में टिक पाती है, तो 300 करोड़ की कमाई फिल्म की तय है।