Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    RRKPK Day 2 Collection: 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दूसरे दिन की धांसू कमाई

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Sun, 30 Jul 2023 08:21 AM (GMT+05:30)

    RRKPK Day 2 Collection आलिया भट्ट और रणवीर सिंह स्टारर रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के काफी चर्चे हैं। यह करण जौहर की डायरेक्टोरियल कमबैक फिल्म है जिसक ...और पढ़ें

    File Photo of Ranveer Singh and Alia Bhatt from RRKPK
    File Photo of Ranveer Singh and Alia Bhatt from RRKPK

    HighLights

    1. 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की कमाई में इजाफा
    2. पसंद की जा रही रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की लव स्टोरी
    3. चर्चा में आया धर्मेंद्र और शबाना आजमी का सीन

    नई दिल्ली, जेएनएन। Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Day 2 Collection: रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) स्टारर 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' ने डीसेंट कलेक्शन के साथ शुरुआत की। फिल्म की स्टोरी फैमिली एंटरटेनर बताई जा रही है। यह करण जौहर (Karan Johar) के निर्देशन में बनी पिक्चर है, जिससे दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं। शुक्रवार को डबल डिजिट्स में कलेक्शन करने के बाद शनिवार को फिल्म की कमाई में इजाफा होते देखने को मिला।

    अच्छा प्रदर्शन कर रही फिल्म

    'ऐ दिल है मुश्किल' के बाद करण जौहर ने 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को डायरेक्ट किया है। ये कहना गलत नहीं होगा कि सात साल के गैप के बाद करण का यह कमबैक सक्सेसफुल रहा। पहले दिन 11.50 करोड़ के डीसेंट कलेक्शन से शुरुआत करने के बाद शनिवार को मूवी ने 16 करोड़ (यह शुरुआती अनुमान हैं, इनमें फेरबदल संभव है) कमाए हैं। इस लिहाज से फिल्म का दो दिन का टोटल बिजनेस 27.10 करोड़ पर आ रुका है।

    फिल्म की स्टार कास्ट में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के अलावा जया बच्चन (Jaya Bachchan), शबाना आजमी (Shabana Azmi) और धर्मेंद्र देओल (Dharmendra Deol) भी मुख्य भूमिका में हैं।

    चर्चा में आया ये सीन

    पूरी फिल्म में आलिया और रणवीर की रॉकिंग केमेस्ट्री के अलावा एक और सीन की सबसे ज्यादा चर्चा है। यह सीन है धर्मेंद्र और शबाना आजमी के बीच फिल्माया गया किसिंग सीन। फिल्म में इनकी बीच 10 सेकंड का लिपलॉक दिखाया गया है, जिसे देखने के बाद कई यूजर्स ने हैरानी जताई है।

    क्या है फिल्म की कहानी?

    यह कहानी दिल्ली के बैकड्रॉप पर पूरी की गई है। दिल्ली के रहने वाले रॉकी रंधावा (रणवीर सिंह) और रानी चटर्जी (आलिया भट्ट) की पसंद नापसंद एक दूसरे के उलट है। उनका आपस में कुछ भी मैच नहीं होता। रॉकी अमीर घर का लड़का है और रानी मिडिल क्लास फैमिली से आती है।

    खबरें और भी

    रंधावा फैमिली का मिठाई का बिजनेस है, जिसे दादी धनलक्ष्मी (जया बच्चन) चलाती हैं। रानी पढ़े लिखे परिवार से आती है। दोनों की फैमिली एक दूसरे को पसंद नहीं करती। ये बात इनके प्यार के बीच अड़चन बनती है। ऐसे में रॉकी और रानी अपने-अपने परिवार को कैसे मिलाते हैं, फिल्म में इसे दिखाया गया है।