विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

RRKPK Day 5 Collection: बॉक्स ऑफिस पर सुस्त पड़ रही 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी', कमाई में जबरदस्त गिरावट

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Wed, 02 Aug 2023 07:46 AM (IST)

RRKPK Day 5 Collection करण जौहर की निर्देशित फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की स्टोरी लाइन पसंद की ...और पढ़ें

Still Image of Ranveer Singh and Alia Bhatt from RRKPK
Still Image of Ranveer Singh and Alia Bhatt from RRKPK

HighLights

  1. 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' ने किया सक्सेसफुल कलेक्शन
  2. रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की परफॉर्मेंस ने जीता दिल
  3. सिंगल डिजिट्स में की फिल्म ने कमाई

नई दिल्ली, जेएनएन।Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Collection: रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। इसके ट्रेलर को डायरेक्ट डिजिटल प्लेटफार्म पर रिलीज किया गया। इसके बाद सिनेमाघरों में फिल्म रिलीज हुई, तो पहले ही दिन शानदार बिजनेस किया। 

रॉकी और रानी में की 60 करोड़ के करीब की कमाई

फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी ने शुरूआती तीन दिन डबल डिजिट्स में कमाई की थी। चौथे दिन से फिल्म के कलेक्शन में गिरावट आई। यही सिलसिला पांचवें दिन भी जारी रहा। आलिया और रणबीर की स्टारर‌‌ इस फिल्म ने अच्छा कलेक्शन किया है। मूवी का कुल कारोबार 60 करोड़ के आसपास पहुंच गया है।

कितना हुआ कुल कलेक्शन

शुरुआती अनुमान के मुताबिक, पांचवे दिन फिल्म ने 7.25 करोड़ कमाए हैं। पहले दिन फिल्म ने 11.1 करोड़, दूसरे दिन 16.05 करोड़, तीसरे दिन 18.75 करोड़ और चौथे दिन 7.02 करोड़ की कमाई की। इस लिहाज से फिल्मों का कोई कुल कलेक्शन 60.17 करोड़ हो गया है।

'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का बजट 160 करोड़ के करीब बताया जा रहा है। इस लिहाज से फिल्म को अपनी लागत निकालने में अभी बहुत मेहनत करना बाकी है।

क्या है कहानी?

यह राख रंधावा और रानी चटर्जी की अंडरस्टैंडिंग और प्यार पर बनी फिल्म है। इसमें रणवीर सिंह का कैरेक्टर अमीर घराने के लड़के का होता है, जिसके पास बहुत पैसा है लेकिन दुनियादारी की सोच नहीं है। वहीं, आलिया भट्ट ने रानी चटर्जी नाम की लड़की की भूमिका निभाई है, जो मेरे क्लास है लेकिन दिमाग के मामले में रॉकी से आगे है।

यह दोनों अपनी-अपनी फैमिली को अपने रिलेशन के बारे में बताते हैं। उन्हें मनाने के लिए दोनों एक दूसरे की फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करते हैं। फिल्म में शबाना आज़मी, धर्मेंद्र देओल और जया बच्चन जैसे कलाकार भी हैं।