Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    RRR ने जापान में कमाई के मामले में रचा नया इतिहास, 20वें सप्ताह में किया 80 करोड़ रुपये का कारोबार

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Thu, 16 Mar 2023 06:14 PM (IST)

    RRR Box Office Collection In Japan आरआरआर फिल्म ने जापान में भी अच्छी कमाई की है। इस फिल्म ने 20वें सप्ताह में 80 करोड़ की कमाई की है और यह जल्द 100 कर ...और पढ़ें

    RRR Box Office Collection In Japan: आरआरआर फिल्म ने जापान में बंपर कमाई की है।
    RRR Box Office Collection In Japan: आरआरआर फिल्म ने जापान में बंपर कमाई की है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। RRR Box Office Collection In Japan: ऑस्कर अवार्ड में धूम मचाने वाली फिल्म आरआरआर की कमाई का सिलसिला अभी भी जारी है। फिल्म ने जापान में नया रिकॉर्ड कायम किया है। इसने 20वें सप्ताह में ₹80 करोड़ की कमाई की है जो कि एक नया रिकॉर्ड है। एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म आरआरआर जापान में कमाल कर रही है। यह भारतीय फिल्म हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बनी है। इस फिल्म ने ₹80 करोड़ से अधिक का ग्रास व्यापार किया है।

    RRR जापान में पिछले वर्ष अक्टूबर 21 को रिलीज हुई थी

    निर्देशक एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर जापान में पिछले वर्ष अक्टूबर 21 को रिलीज हुई थी। यह फिल्म 202 स्क्रीन में रिलीज हुई थी। अब एसएस राजामौली ने ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है, 'फिल्म जापान में 20 सप्ताह लगातार बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। आरआरआर जापान में इतिहास रच रही है। फिल्म को अभी भी काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। 20वें सप्ताह में फिल्म 202 सिनेमाघरों में चल रही है। जापान को ढेरों प्यार।'

    Kangana Ranaut के घर में ट्रेसपासर्स को गोली मारने का साइन बोर्ड, वायरल हुआ वीडियो

    RRR जापान में 100 करोड़ रुपये से अधिक का व्यापार करेगी

    हालिया बॉक्स ऑफिस इंडिया रिपोर्ट के अनुसार यह फिल्म जापान में 100 करोड़ रुपये से अधिक का व्यापार करेगी। फिल्म ने वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर पहले ही 1000 करोड़ रुपये से अधिक का व्यापार किया है। इसके एक्शन सीन काफी पसंद किए जा रहे हैं।

    Ranbir Kapoor बने मीम एक्सपर्ट, आलिया भट्ट की फिल्म राजी का सीन 'मुझे घर जाना है' किया रिक्रिएट, देखें वीडियो

    RRR के गाने नाटू-नाटू को ऑस्कर अवार्ड से भी सम्मानित किया गया है

    हाल ही में, फिल्म आरआरआर के गाने नाटू-नाटू को ऑस्कर अवार्ड से भी सम्मानित किया गया है। इस गाने पर कलाकारों ने मंच पर भी प्रस्तुति दी है। इसे लेकर भारत में काफी खुशी जताई गई थी। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर और राम चरण की अहम भूमिका थी। इस फिल्म को कई भाषाओं में रिलीज किया गया था। फिल्म ने भारत में भी रिकॉर्ड तोड़ व्यापार किया है। कई हॉलीवुड एक्टर्स को भी यह फिल्म काफी पसंद आई थी।

    खबरें और भी