Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ruslaan Box Office: सुनील शेट्टी और जगपति बाबू भी नहीं बचा पाए 'रुसलान', 7 दिनों में इतना कमाकर कहा अलविदा

    Updated: Mon, 06 May 2024 10:08 AM (IST)

    Aayush Sharma ने फिल्म रुसलान दर्शकों के बीच जोरदार वापसी की थी। फिल्म में उन्होंने जबरदस्त एक्शन दिखाया था। आयुष शर्मा की मूवी में जगपति बाबू और सुनी ...और पढ़ें

    रुसलान की बॉक्स ऑफिस पर थम गयी कमाई / फोटो- Imdb
    रुसलान की बॉक्स ऑफिस पर थम गयी कमाई / फोटो- Imdb

    HighLights

    1. आयुष शर्मा की रुसलान का हुआ 'बंटाधार'
    2. सात दिन बाद ही बॉक्स ऑफिस पर खत्म हो गया सफर
    3. सुनील शेट्टी और जगपति बाबू भी नहीं कर पाए 'रुसलान' को सुरक्षित

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान ने जीजा आयुष शर्मा एक के बाद एक फ्लॉप फिल्में देने के बाद भी बिग स्क्रीन पर अपनी किस्मत आजमाने से पीछे नहीं हट रहे हैं। फिल्म 'लवयात्री' से लवर ब्वॉय के तौर पर अपना करियर शुरू करने वाले आयुष शर्मा ने अपनी लास्ट रिलीज फिल्म 'रुसलान' से दर्शकों को एक्शन कर इम्प्रेस करने की कोशिश की, लेकिन वह कामयाब नहीं हुए।

    26 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली आयुष शर्मा और सुश्री श्रेया मिश्रा स्टारर फिल्म 'रुसलान' को रिलीज हुए 11 दिन हो चुके हैं, लेकिन ये फिल्म महज 7 दिनों के बाद ही बॉक्स ऑफिस को अलविदा कह चुकी है। फिल्म ने 7 दिनों में कितनी कमाई की है, चलिए जानते हैं।

    रुसलान ने 7 दिनों में किया टोटल कितना कलेक्शन?

    करण ललित भूटानी के निर्देशन में बनी इस एक्शन फिल्म को प्रमोट करने में आयुष शर्मा ने कोई कसर नहीं छोड़ी थी। उनकी पिछली फिल्मों की तरह इस फिल्म को सलमान खान ने नहीं प्रमोट किया। हालांकि, भाईजान का साथ न मिलने के बाद ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह डूब गयी।

    यह भी पढ़ें: Ruslaan Box Office Day 8: बॉक्स ऑफिस पर बिजनेस के लिए रोई रुसलान, सलमान के बिना चल पाएगी आयुष शर्मा की गाड़ी?

    रिलीज के पहले दिन 6 लाख से ओपनिंग करने वाली आयुष शर्मा स्टारर 'रुसलान' को अजय देवगन की 'मैदान' और 'बड़े मियां छोटे मियां' ने बॉक्स ऑफिस पर नहीं टिकने दिया। सैकनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मूवी का सिर्फ सात दिन का बिजनेस ही सामने आया है और फिल्म ने एक हफ्ते में महज 4 करोड़ का इंडिया में नेट कलेक्शन किया है।

    खबरें और भी

    ruslaan box office

    दुनियाभर में भी 'रुसलान' की बस मुट्ठी भर कमाई

    आयुष शर्मा की 'रुसलान' की इंडियन बॉक्स ऑफिस पर तो हालत खराब हुई ही, लेकिन दुनियाभर में भी फिल्म के लिए पाई-पाई कमाना बेहद ही मुश्किल हो गया। इस मूवी ने दुनियाभर में टोटल 4.75 करोड़ की कमाई की है।

    आपको बता दें कि रुसलान में आयुष शर्मा और सुश्री ने मुख्य भूमिका अदा की थी, तो वहीं साउथ सुपरस्टार जगपति बाबू ने फिल्म में एक्टर के सौतेले पिता का किरदार निभाया था। रुसलान ने सुनील शेट्टी ने भी कैमियो किया है।

    यह भी पढ़ें: Ruslaan Box Office Day 4: चार दिनों में ही 'रुसलान' की निकली हवा, सलमान के 'जीजा' की फिल्म का बैठ रहा है भट्टा