विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Saiyaara Collection Day 11: मंडे टेस्ट में चमकी 'सैयारा', 11वें दिन कर दिखाया इतना बड़ा कमाल

Published: Mon, 28 Jul 2025 10:23 PM (IST)

बॉलीवुड फिल्म सैयारा (Saiyaara Box Office Collection) इन दिनों खूब चर्चा में है। यंग जनरेशन को यह रोमांटिक मूवी काफी ...और पढ़ें

सैयारा फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Photo Credit- Instagram)
सैयारा फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Photo Credit- Instagram)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड लवर्स के बीच इन दिनों रोमांटिक फिल्म सैयारा का जिक्र चल रहा है। इस म्यूजिकल रोमांटिक मूवी की दीवानगी फैंस के सिर चढ़कर बोल रही है। सभी इस लव स्टोरी को पसंद कर रहे हैं। खासकर यंग जनरेशन के लोग मूवी पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। आइए जानते हैं कि 11वें दिन फिल्म ने कितने करोड़ का कलेक्शन किया है।

सैयारा की धूम बॉक्स ऑफिस पर चल रही है। फिल्म एक के बाद एक सुपरस्टार की फिल्मों को पछाड़ रही है। मोहित सूरी की निर्देशित फिल्म ने कमाई के मामले में साउथ से लेकर बॉलीवुड की इस साल की फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। अनीत पड्डा और अहान पांडे की जोड़ी लोगों के दिलों में बस गई है।

सैयारा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

बॉलीवुड की इस साल की हिट फिल्मों की लिस्ट में सैयारा का नाम शामिल हो गया है। 11 दिनों के बाद भी इस फिल्म का क्रेज लोगों के बीच लगातार बढ़ता जा रहा है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, पहले ही सप्ताह में फिल्म ने 172.75 करोड़ का कलेक्शन कर लिया। इसके बाद दूसरे सप्ताह में प्रवेश करने के बाद भी फिल्म की ताबड़तोड़ प्रदर्शन जारी रहा।

यह भी पढ़ें- Saiyaara के बाद ओटीटी पर भी चलेगा अनीत पड्डा का जादू, इस एक्ट्रेस संग निभाएंगी वेब सीरीज में लीड रोल

11वें दिन की बात करें, तो इस फिल्म ने खबर लिखे जाने तक 7.23 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। संभावना है कि सुबह तक इसकी कमाई में बढ़ोतरी हो सकती है। फिलहाल देखना दिलचस्प होगा कि आगामी दिनों में यह फिल्म कितनी मूवीज का रिकॉर्ड तोड़ती है।

250 करोड़ क्लब में हुई सैयारा की एंट्री

अहान पांडे की फिल्म ने 250 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है। 11 दिनों के अंदर फिल्म की कुल कमाई भारत में 254.48 करोड़ हो चुकी है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म 300 करोड़ क्लब में कब तक शामिल होती है।

यह भी पढ़ें- Saiyaara सॉन्ग को कॉपी बताने पर तनिष्क बागची ने तोड़ी चुप्पी, क्या जुबिन नौटियाल के गाने से किया कॉपी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।