Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Saiyaara Worldwide Collection: 'सन ऑफ सरदार 2' से पहले ही 'सैयारा' ने मचा दिया कोहराम, फिल्म पर खूब बरसे नोट

    Updated: Fri, 01 Aug 2025 12:24 PM (IST)

    Saiyaara Worldwide Collection अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर मूवी सैयारा सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद से कमाई से धमाल मचा रही है। इस फिल्म ने दो ...और पढ़ें

    सैयारा का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    सैयारा का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. सैयारा का 2 हफ्ते में धांसू कलेक्शन
    2. वर्ल्डवाइड में भी सैयारा ने दिखाया दम
    3. 18 जुलाई को थिएटर्स में रिलीज हुई थी मूवी

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ऐसा कम ही होता है कि कोई डेब्यूटेंट स्टार की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दे। मगर जब बात मोहित सूरी की आती है तो वह हमेशा ही बड़े पर्दे पर ऐसा जादू करते हैं कि नए स्टार्स के बावजूद दर्शक खिंचे चले आते हैं। आशिकी 2 के बाद उन्होंने कुछ ऐसा ही किया है।

    मोहित सूरी की लेटेस्ट रिलीज मूवी सैयारा (Saiyaara) सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद से ही चर्चा में बनी हुई है। अहान पांडे और अनीत पड्डा के बतौर लीड स्टार्स डेब्यू मूवी सैयारा की कहानी, गाने और कलाकारों की परफॉर्मेंस ने फिल्म में ऐसी जान डाली कि दर्शक भी दीवाने हो गए।

    300 करोड़ के करीब पहुंची सैयारा

    आलम यह है कि दो हफ्ते बाद भी सैयारा का क्रेज खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। इस फिल्म ने दुनियाभर में धांसू कलेक्शन किया है। सैकनिल्क के मुताबिक, 14वें दिन सैयारा ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 6.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इस लिहाज से सिर्फ भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 285 करोड़ से ऊपर हो गया है।

    यह भी पढ़ें- Saiyaara Worldwide Collection: सैयारा को नहीं किसी का डर! सिर्फ 13 दिन में बॉक्स ऑफिस पर रच डाला इतिहास

    सैयारा का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 

    बात करें वर्ल्डवाइड की तो अहान पांडे की मूवी का जादू विदेशों में भी बरकरार है। विदेशी सिनेमाघरों में मवी ने अब तक 90.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है जो 14वें दिन का आंकड़ा मिलाकर 95 करोड़ तक जा सकता है। वहीं, दुनियाभर में अभी कमाई 435 से 440 करोड़ रुपये के आसपास हो सकती है। यह अनुमानित आंकड़ा है।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Yash Raj Films (@yrf)

    सैयारा मूवी की कहानी

    सैयारा में कृष और वाणी की लव स्टोरी दिखाया गया है। संगीत के जरिए दोनों एक-दूसरे से मिलते हैं और प्यार हो जाता है। मगर कहानी में तब ट्विस्ट आता है, जब वाणी को उसकी बीमारी का पता चलता है। फिल्म में अनीत और अहान के अलावा अहम भूमिका में गीता अग्रवाल, राजेश कुमार, वरुण बडोला और शाद रंधावा जैसे कलाकार हैं।

    यह भी पढ़ें- Saiyaara Collection Day 13: दो बड़ी फिल्मों को पछाड़कर आगे बढ़ी सैयारा, 13वें दिन कमाई में किया बंटाधार