Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Saiyaara Worldwide Collection: 'सैयारा' ने अजय देवगन की हिट फिल्म का रिकॉर्ड किया तबाह, कर डाली बमफोड़ कमाई

    Updated: Fri, 25 Jul 2025 01:41 PM (IST)

    Saiyaara Worldwide Collection अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा सैयारा कमाई के मामले में हर दिन इतिहास रच रही है। मात्र एक हफ्त ...और पढ़ें

    सैयारा का वर्ल्डवाइड कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    सैयारा का वर्ल्डवाइड कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. सैयारा ने कमाई से दुनियाभर में रच दिया इतिहास
    2. मोहित सूरी ने किया है सैयारा फिल्म का निर्देशन
    3. अनीत पड्डा और अहान पांडे ने निभाई मुख्य भूमिका

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Saiyaara Worldwide Collection: आशिकी 2, एक विलेन और हाफ गर्लफ्रेंड बनाने वाले मोहित सूरी एक बार फिर रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा सैयारा से बड़े पर्दे पर आग लगा रहे हैं। इस फिल्म ने मोहित सूरी की पिछली सुपरहिट फिल्मों को भी पछाड़ दिया है। अब इस फिल्म ने एक हफ्ते में अजय देवगन की मूवी का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।

    सैयारा 18 जुलाई को रिलीज हुई जिसका निर्देशन मोहित सूरी ने किया है। फिल्म एक रोमांटिक म्यूजिक ड्रामा है जिससे चंकी पांडे के भतीजे अहान पांडे ने डेब्यू किया। न्यू कमर अनीत पड्डा फिल्म में लीड रोल निभा रही हैं। फिल्म में अहान और अनीत की केमिस्ट्री से लेकर फिल्म की कहानी और गानों ने ऐसा जादू किया है कि सात दिन में फिल्म की कमाई 200 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है।

    रेड 2 को पछाड़ आगे बढ़ी सैयारा

    अहान पांडे स्टारर फिल्म सैयारा ने ए-लिस्टर स्टार्स अजय देवगन की सुपरहिट फिल्म का रिकॉर्ड चकनाचूर कर दिया है। साल 2025 की टॉप 3 फिल्मों में नंबर वन 1 पर छावा, दूसरे पर सितारे जमीन पर और तीसरे पर रेड 2 थी, लेकिन अब रेड 2 को पछाड़ सैयारा तीसरे नंबर पर आ गई है। 

    यह भी पढ़ें- Saiyaara Budget: 200 करोड़ कमाने वाली 'सैयारा' का बजट जानकर उड़ जाएंगे होश, सिर्फ इतने करोड़ में बनी है फिल्म

    सैयारा का वर्ल्डलाइड कलेक्शन

    सैयारा ने मात्र 7 दिन में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 175 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। यहां तक कि नॉन-वीकेंड में भी सैयारा का कारोबार कम नहीं हुआ है। भारत के अलावा विदेशों में भी यह फिल्म धमाल मचा रही है। बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, सैयारा ने दुनियाभर में एक हफ्ते के अंदर 253.67 करोड़ रुपये का बिजने कर लिया है। सिर्फ ओवरसीज मार्केट में कमाई 41.37 करोड़ रुपये है। 

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Yash Raj Films (@yrf)

    बात करें रेड 2 और सितारे जमीन पर की कमाई की तो आमिर खान स्टारर कॉमेडी मूवी ने दुनियाभर में लाइफटाइम कलेक्शन 257 करोड़ के ऊपर किया है, जबकि अजय देवगन की रेड ने 243 करोड़ रुपये कमाए थे। छावा अभी भी 2025 की हाइएस्ट ग्रॉसिंग मूवी है। इसने 797.34 करोड़ रुपये कमाए हैं।

    यह भी पढ़ें- Saiyaara OTT Release: इस वजह से OTT पर देर से रिलीज होगी Saiyaara, किस प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं फिल्म