विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Salaar Advance Booking: अमेरिका में धड़ल्ले से आगे बढ़ रही 'सालार' की एडवांस बुकिंग, 'जवान' को भी छोड़ा पीछे

By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
Published: Fri, 25 Aug 2023 01:42 PM (IST)

Salaar Part 1 Ceasefire Advance Booking केजीएफ के डायरेक्टर प्रशांत नील अब अपनी अगली फिल्म सालार को लेकर चर्चा में ...और पढ़ें

Salaar Part 1 Ceasefire Actor Prabhas Instagram Image
Salaar Part 1 Ceasefire Actor Prabhas Instagram Image

नई दिल्ली, जेएनएन। Salaar Advance Booking: प्रभास की फिल्म सालार को रिलीज होने में अभी काफी वक्त हैं। एक्टर के फैंस उनकी अगली रिलीज का बेताबी से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरु हो गई है। हालांकि, ये अभी सिर्फ अमेरिका में स्टार्ट हुई है, लेकिन फिल्म बेहद तेजी से कलेक्शन कर रही है। यहां तक कि सालार ने जवान को भी मात दे दी है।

शाह रुख खान की जवान रिलीज के नजदीक पहुंच गई है। ऐसे में फिल्म की हाइप भी बन रही है। सालार की तरह ही जवान की बुकिंग भी अमेरिका में एक महीने पहले शुरू हो गई थी। अब तक फिल्म ने करोड़ों कमा लिए है, लेकिन फिर भी सालार से पीछे चल रही है।  

सालार की एडवांस बुकिंग

ट्रेड एनालिस्ट मनोबाला विजयबालन ने दोनों फिल्मों की एडवांस बुकिंग की रिपोर्ट शेयर की है। सालार को यूएसए में 222 स्क्रीन्स पर रिलीज किया जा रहा है और पहले दिन के लिए फिल्म के 643 शो लाइन में है। सालार, अमेरिका में अब तक 8100 टिकट बेच चुकी है। इसके साथ ही सालार ने अब तक 1 करोड़ 92 लाख का बिजनेस कर लिया है। सालार की इतनी तेजी से आगे बढ़ती एडवांस बुकिंग को देखकर उम्मीद की जा सकती है कि फिल्म अमेरिका में भारत की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन सकती है।

जवान की एडवांस बुकिंग

जवान की एडवांस बुकिंग की बात करें तो फिल्म को पूरे अमेरिका में 407 स्क्रीन्स पर रिलीज किया जा रहा है। पहले दिन फिल्म के 1777 शो रखे गए है। वहीं, जवान के अब तक 11880 टिकट बिक चुके हैं। इसके साथ ही फिल्म ने 1.52 करोड़ (183,791 डॉलर) का ओवरसीज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी कर लिया है। जवान 7 सितंबर को दुनियाभर में रिलीज की जाएगी।

कब रिलीज होगी फिल्म ?

सालार: पार्ट 1- सीजफायर का प्रोडक्शन होम्बले फिल्म्स ने किया है। फिल्म में प्रभास लीड रोल में हैं। उनके साथ पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हासन और जगपति बाबू भी सालार में अहम किरदारों निभा रहे हैं। सालार की रिलीज की बात करें तो फिल्म 28 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।