यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Salaar Advance Booking: 'सालार' के लिए फैंस की दीवानगी, धड़ल्ले से बिकी टिकट्स, क्रैश हुई बुक माय शो वेबसाइट!
Salaar Advance Booking साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म सालार पार्ट 1 सीजफायर रिलीज के बहुत करीब है। प्रशांत नील के डायरेक्शन में बनी इस मूवी में प्रभास ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Salaar on Book My Show: साल 2023 का अंत फिल्म रिलीज के लिहाज से काफी शानदार होने वाला है। दिसंबर के तीसरे हफ्ते में शाह रुख खान की 'डंकी' और प्रभास की 'सालार' रिलीज हो रही है। दोनों फिल्मों को लेकर फैंस में बराबर का क्रेज बरकरार है। एडवांस बुकिंग में कभी डंकी, तो कभी सालार बाजी मारती नजर आ रही है। बॉक्स ऑफिस पर कौन किस पर भारी पड़ेगा, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा, लेकिन सामने आई जानकारी से ऐसा लग रहा है कि 'सालार' का पलड़ा भारी है।
'सालार' में लोगों ने दिखाया इंटरेस्ट
होम्बले फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म 'सालार पार्ट 1: सीजफायर' दर्शकों द्वारा बेसबरी से इंतजार की जाने वाली एक्शन फिल्म है, जिसके डायरेक्टर 'केजीएफ' फेम डायरेक्टर प्रशांत नील हैं। हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का दूसरा ट्रेलर रिलीज किया, जिसमें प्रभास का मास एक्शन अवतार देखने को मिला। ट्रेलर ने फिल्म के लिए जबरदस्त उत्साह पैदा किया है। सामने आई जानकारी के अनुसार, 'सालार' एडवांस बुकिंग में कमाल का कलेक्शन कर रही है। बुक माय शो पर भारी संख्या में लोगों ने 'सालार' के लिए बुकिंग की है।
क्रैश हुई साइट!
हाल ही में आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 'सालार' की एडवांस बुकिंग ओपन की गई और कुछ ही मिनटों में प्रशांत नील और प्रभास की ये जोड़ी बड़ी मात्रा में दर्शकों को प्लेटफॉर्म पर खींचने में कामयाब रही है। फिल्म क्रिटिक मनोबाला विजयबालन के अनुसार, बुक माय शो का पोर्टल क्रैश हो गया, जिसकी वजह 'सालार' है।
BREAKING: Book My Show portal CRASHED.
Pure #Prabhas domination with #Salaar. pic.twitter.com/KHrZoQKXMK
— Manobala Vijayabalan (@ManobalaV) December 19, 2023
इस ट्वीट पर फैंस ने अलग-अलग कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा, 'सालार बड़ी ब्लॉकबस्टर मूवी होगी।' एक अन्य ने लिखा, 'प्रभास का जलवा रहेगा।' हालांकि, कुछ लोगों ने इसे तकनीकी दिक्कत बताया है।
खबरें और भी

एडवांस बुकिंग में यहां तक पहुंची फिल्म
सैकनिल्क की रिपोर्ट में बताया गया है ओपनिंग डे के लिए 'सालार' के छह लाख से ज्यादा टिकट्स बिक चुके हैं। ऐसे में फिल्म ने तकरीबन 13.50 करोड़ का बिजनेस कर डाला है।