Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Salaar Box Office Day 10: न्यू ईयर पर 'सालार' की हुई चांदी, वीकेंड का भी मिला फायदा, नए रिकॉर्ड की ओर बढ़ी फिल्म

    Updated: Mon, 01 Jan 2024 08:08 AM (GMT+05:30)

    Salaar Cease Fire- Part 1 Box Office Collection Day 10 सालार पहले दिन से अपने बिजनेस को लेकर खबरों में बना हुआ है। ओपनिंग डे पर ही फिल्म ने 90 करोड़ स ...और पढ़ें

    न्यू ईयर पर 'सालार' की हुई चांदी, (X Image)
    न्यू ईयर पर 'सालार' की हुई चांदी, (X Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Salaar Box Office Collection Day 10: सालार की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर थमने को तैयार नहीं है। फिल्म का कलेक्शन अब एक और रिकॉर्ड की तरफ बढ़ रहा है। फिल्म को इस बार दोगुना फायदा मिला। वीकेंड और न्यू ईयर ने मिलकर सालार के बिजनेस को बढ़ाया।

    प्रभास की फिल्म सालार एक्शन पैक्ड फिल्म है। देवा के किरदार में एक्टर जमकर मारधाड़ करते हुए नजर आ रहे हैं, जो उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

    यह भी पढ़ें- Salaar Worldwide Box Office: वीकेंड पर 'सालार' ने बढ़ाई रफ्तार, शनिवार को बिजनेस में आया उछाल

    बिजनेस में आई गिरावट

    सालार पहले दिन से अपने बिजनेस को लेकर खबरों में बना हुआ है। ओपनिंग डे पर ही फिल्म ने 90 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली। सालार के लिए पहला हफ्ता शानदार रहा। हालांकि, दूसरे हफ्ते में फिल्म के बिजनेस में थोड़ी गिरावट आई।

    वीकेंड और न्यू ईयर का मिला फायदा

    सालार 300 करोड़ क्लब में एंट्री कर चुकी है। वहीं, अब 400 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही है, लेकिन धीमी रफ्तार के साथ। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, वीकेंड पर फिल्म के बिजनेस में उछाल दर्ज की गई। शनिवार को सालार की कमाई 12.55 करोड़ रही। वहीं, रविवार की बात करें तो शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने 14.50 करोड़ का नेट बिजनेस किया।

    10 दिनों में कमाए कितने करोड़ ?

    सालार ने इसके साथ ही डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के 10 दिनों में लगभग 344.67 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है। अब फिल्म का अगला निशाना 400 करोड़ क्लब है, जिसे कुछ दिनों में सालार हासिल कर लेगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Salaar: प्रभास ने दोहराया 'बाहुबली' और 'बाहुबली 2' का इतिहास, 'सालार' के साथ 100 करोड़ क्लब के किंग बने एक्टर

    क्या है सालार की कहानी ?

    सालार में प्रभास ने लीड रोल निभाया है। उनके अलावा फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हासन, ईश्वरी राव, श्रिया रेड्डी, टीनू आनंद और जगपति बाबू भी शामिल हैं। सालार के बाद मेकर्स सालार 2 लेकर आ रहे हैं, जिसका नाम सालार: पार्ट 2- शौर्यांग पर्व है। सालार : पार्ट 1- सीजफायर की कहानी की बात क, तो ये खानसार के काल्पनिक शहर पर आधारित है। फिल्म दो दोस्त देवा (प्रभास) और वर्धा (पृथ्वीराज) के इर्द-गिर्द घूमती है।