Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Salaar Box Office Day 20: 'सलार' ने छूआ 400 करोड़ का आंकड़ा, इन फिल्मों के क्लब में मारी धांसू एंट्री

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Wed, 10 Jan 2024 09:14 PM (GMT+05:30)

    Salaar Box Office Collection Day 20 डायरेक्टर प्रशांत नील की फिल्म सलार भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है। जिसकी वजह से हर रोज सलार की ...और पढ़ें

    सलार ने हासिल किया ये कीर्तिमान (Photo Credit-Twitter)
    सलार ने हासिल किया ये कीर्तिमान (Photo Credit-Twitter)

    HighLights

    1. 'सलार' पहुंची 400 करोड़ के पार
    2. इन फिल्मों के कल्ब में 'सलार' की एंट्री
    3. प्रभास ने 'सलार' के जरिए किया सॉलिड कमबैक

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Salaar Box Office Report Day 20: 'सलार पार्ट-1 सीजफायर' ने सिनेमाघरों में अपनी शानदारी कहानी से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। जिसकी बदौलत इंडियन बॉक्स ऑफिस पर प्रभास की 'सलार' ने अपना दबदबा कायम रखा है।

    अब 'सलार' के लेटेस्ट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की ताजा जानकारी सामने आ रही है, जिसके चलते इंडिया में डायरेक्टर प्रशांत नील की इस मूवी ने कमाई के मामले में 400 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ ही अब प्रभास की 'सलार' इन सफल फिल्मों के कल्ब में शामिल हो गई है।

    'सलार' पहुंची 400 करोड़ के पार

    बीते 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली 'सलार' ने एक एक्शन थ्रिलर के तौर पर फैंस का जमकर एंटरटेन किया है। इतना ही नहीं अपनी कमाई से भी इस मूवी ने हर किसी को प्रभावित किया है।

    रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर सभी भाषाओं में 90 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर इस फिल्म ने ये साबित कर दिया था कि आने वाले समय में 'सलार' धूम मचाएगी और अब रिलीज के 20 दिन बाद इस फिल्म ने ऐसा कर के दिखा दिया है।

    खबरें और भी

    सैकनिल्क के अर्ली ट्रे़ड के मुताबिक प्रभास की 'सलार पार्ट-1 सीजफायर' ने 20वें दिन इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अनुमानित 2 करोड़ की कमाई कर ली है, इसके साथ ही 'सलार' का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन नेट 400 करोड़ के पार पहुंच गया है। फिल्म की इस कामयाबी का श्रेय प्रभास और पृथ्वीराज की शानदार एक्टिंग को जाना बनता है।

    इन फिल्मों के कल्ब में 'सलार' की एंट्री

          फिल्म        बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
         जवान         643 करोड़
         एनिमल         550 करोड़*
         पठान         543 करोड़
         गदर 2         525 करोड़
         बाहुबली 2         510 करोड़
         केजीएफ 2         434 करोड़
         सलार         400 करोड़*

    प्रभास ने 'सलार' के जरिए किया सॉलिड कमबैक

    जिस बात की आस प्रभास के फैंस 'सलार' से लगाए हुए बैठे थे कि इस फिल्म से उनके फेवरेट कलाकार धमाकेदार वापसी करेंगे। अब वो बिल्कुल सही साबित होता हुआ नजर आ रहा है।

    'आदिपुरुष, राधे श्याम और साहो' के बैक टू बैक असफल होने के बाद प्रभास के लिए 'सलार' बेहद कारगार साबित हुई है। ऐसे में ये साफ कहा जा सकता है कि इस मूवी ने एक्टर के डूबते करियर को बचा लिया है।

    ये भी पढ़ें- Salaar Worldwide Collection: एनिमल के साथ खतरे में 'जवान' और 'पठान' का तख्त, 'सालार' का हो गया इतना बिजनेस