Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Salaar Worldwide Collection: 'सालार' पर हुई नोटों की बारिश, ऐतिहासिक कमाई से ध्वस्त किया इन फिल्मों का रिकॉर्ड

    Updated: Sat, 23 Dec 2023 02:37 PM (GMT+05:30)

    Salaar Worldwide Collection क्रिसमस के मौके पर रिलीज हुई फिल्म सालार को रिलीज से पहले कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ा था। लेकिन रिलीज के बाद मूवी ने ...और पढ़ें

    Stlil Image of Prabhas from Salaar: Part 1 CeaseFire
    Stlil Image of Prabhas from Salaar: Part 1 CeaseFire

    HighLights

    1. प्रभास की फिल्म 'सालार' ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर ली रिकॉर्ड ब्रेकिंग ओपनिंग
    2. पहली ही बार में किए कई फिल्मों के चारों खाने चित
    3. एक बार में तोड़ा कई फिल्मों का रिकॉर्ड

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फैंस के 'बाहुबली' स्टार प्रभास की फिल्म 'सालार' ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल की ओपनिंग ली है। न सिर्फ इंडिया में, बल्कि वर्ल्डवाइड भी फिल्म ने ऐतिहासिक ओपनिंग ली है। प्रशांत नील के डायरेक्शन में बनी 'सालार' ने दुनियाभर में ताबड़तोड़ बिजनेस करते हुए पहले ही दिन कई फिल्मों के रिकॉर्ड ब्रेक कर दिए हैं। 

    सेंचुरी से भी आगे निकली 'सालार'

    'सालार' को टिकट विंडो पर शाह रुख खान की 'डंकी' से टक्कर मिलने की पूरी उम्मीद थी। लेकिन आंकड़े इसके उलट सामने आए हैं। प्रभास की 'सालार' ने पहले ही दिन 150 करोड़ के पार का कलेक्शन करते हुए इस साल रिलीज हुई किंग खान की 'पठान' और 'जवान' सहित कई और मूवीज के रिकॉर्ड को ब्रेक कर दिया। 'सालार' पर पहले ही दिन नोटों की जबरदस्त तरीके से बारिश हुई है।

    'सालार: पार्ट 1-सीजफायर' ने 178.7 करोड़ की ग्लोबल ओपनिंग ली है। इस आंकड़े के साथ 'सालार' साल 2023 की हाईएस्ट ग्रॉसर मूवी साबित हुई है। कह सकते हैं कि 'आदिपुरुष' के फ्लॉप होने के बाद प्रभास ने 'सालार' से पावरफुल कमबैक किया है।

    इन फिल्मों से आगे निकली 'सालार'

    फिल्म

    आंकड़े

    आदिपुरुष 140 करोड़
    जवान 129 करोड़
    पठान 106 करोड़
    केजीएफ: चैप्टर 1 164 करोड़
    लियो 145 करोड़
    साहो 126 करोड़
    एनिमल 116 करोड़

    नॉर्थ अमेरिका में टॉप 5 में आई फिल्म

    सालार फिल्म का जादू दुनिया के हर कोने में देखने को मिल रहा है। नॉर्थ अमेरिका में फिल्म ने टॉप 5 में डेब्यू किया है। मलेशिया में 'सालार' को टॉप 10 में तीसरी जगह मिली है। यूएसए में 'सालार' फिल्म 'आरआरआर' के अलावा तीन फिल्मों से आगे रही है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Salaar ने बॉक्स ऑफिस बिजनस में उड़ाया गर्दा, ताबड़तोड़ कमाई देख खुशी से फूल नहीं समाए सुपरस्टार चिरंजीवी