विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Box Office:चाइनीज़ क्यों नहीं समझ रहे बजरंगी के ज़ज्बात, 50 करोड़ में नहीं बनेगी बात

By Manoj KhadilkarEdited By:
Updated: Tue, 06 Mar 2018 12:02 PM (IST)

भारत में 320 करोड़ 34 लाख रूपये का लाइफ टाइम कलेक्शन ये फिल्म अगर आने वाले दिनों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाती है तो रेकिंग जायेगी।

Box Office:चाइनीज़ क्यों नहीं समझ रहे बजरंगी के ज़ज्बात, 50 करोड़ में नहीं बनेगी बात
Box Office:चाइनीज़ क्यों नहीं समझ रहे बजरंगी के ज़ज्बात, 50 करोड़ में नहीं बनेगी बात

मुंबई। सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान ने चीन के बॉक्स ऑफिस पर तीन दिन में सिर्फ़ 50 करोड़ रूपये के करीब कलेक्शन किया है। ये हाल के वर्षों में चीन में रिलीज़ हुई भारतीय फिल्म का सबसे कमजोर कलेक्शन हैं, सलमान के रहते जिसकी उम्मीद नहीं की जा सकती थी।

कबीर खान निर्देशित फिल्म बजरंगी भाईजान ने रविवार को चीनी बॉक्स ऑफ़िस पर 3.13 मिलियन डॉलर यानि 20 करोड़ 36 लाख रूपये का कलेक्शन किया है। कुल कलेक्शन अब 8.49 मिलियन डॉलर यानि 55 करोड़ 22 लाख रूपये हो गए हैं। पचास करोड़ का आंकड़ा देख कर ख़ुश होने की जरुरत नहीं है क्योंकि सलमान खान जैसे सुपरस्टार से इससे कहीं अधिक की उम्मीद थी। गलती से भारत चली आई पाकिस्तानी स्पेशल चाइल्ड मुन्नी को उसके घर पहुंचाने वाले बजरंगी की कहानी पर बनी बजरंगी भाईजान चीन के लोगों को उतना कनेक्ट नहीं कर पाई है। करीब आठ हजार स्क्रीन्स में रिलीज़ हुई बजरंगी भाईजान को शनिवार के मुकाबले सिर्फ पांच हजार ज़्यादा लोगों ने रविवार को देखा। सलमान का हालांकि इससे पहले चीन में जलवा नहीं देखा गया है इसलिए अब आने वाले दिनों में देखना होगा कि बजरंगी भाईजान को लोग कितना देखते थे। हालांकि बजरंगी भाईजान के लिए एक राहत की बात ये रही है कि पहले तीन दिनों में इस फिल्म ने आमिर खान की पीके से अधिक कमाई की है। राजकुमार हिरानी निर्देशित पीके ने तीन दिन में 5.58 मिलियन डॉलर यानि 36 करोड़ 30 लाख रूपये का कलेक्शन किया था। लेकिन बजरंगी भाईजान की दंगल और सीक्रेट सुपरस्टार के सामने दाल नहीं गली है।

           बजरंगी भाईजान                        दंगल                        सीक्रेट सुपरस्टार

1 -   14 करोड़ 61  लाख रूपये       14 करोड़ 67 लाख रूपये     43 करोड़ 35 लाख रूपये

2-     20 करोड़ 22 लाख                 30 करोड़ 30 लाख             66 करोड़ 95 लाख

3-     20 करोड़ 36 लाख                 35 करोड़ 86 लाख             62 करोड़ 68 लाख

कुल  55 करोड़ 22 लाख                 80 करोड़ 02 लाख            173 करोड़ 82 लाख रूपये

यह भी पढ़ें: चीन के बॉक्स ऑफ़िस पर सलमान की बजरंगी भाईजान ने दूसरे दिन इतने करोड़ कमाये

बजरंगी भाईजान , चीन के बॉक्स ऑफ़िस पर सातवें नंबर पर एंटर हुई है और भारत में 320 करोड़ 34 लाख रूपये का लाइफ टाइम कलेक्शन ये फिल्म अगर आने वाले दिनों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाती है तो रेकिंग जायेगी।