Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tiger 3 Box Office Collection Day 1: दिवाली पर 'टाइगर 3' की चांदी, पहले ही दिन सलमान की फिल्म ने छापे इतने नोट

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Sun, 12 Nov 2023 10:48 PM (IST)

    टाइगर फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म टाइगर 3 ने फाइनली सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। दिवाली के दिन रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कितना धमाका किया इस ...और पढ़ें

    Salman Khan film Tiger 3 Box Office Collection Day 1
    Salman Khan film Tiger 3 Box Office Collection Day 1

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Tiger 3 Box Office Collection Day 1: दिवाली 2023 का दिन सलमान खान (Salman Khan) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) के लिए काफी खास रहा। इस त्योहारी सीजन में इनकी फिल्म 'टाइगर 3' रिलीज हुई। ‌सुबह 6 बजे से फिल्म का पहला शो शुरू हो गया। फैंस में इस मूवी को देखने का क्रेज इतना जबरदस्त था कि हर एक एंट्री पर थिएटर हूटिंग से गूंजने लगा।

    सामने आए 'टाइगर 3' के पहले दिन के आंकड़े

    'टाइगर 3' की स्टोरी के साथ ही लोगों की दिलचस्पी इस बात में भी है कि पहले दिन सलमान की मूवी ने कितना कलेक्शन किया। खासकर ऐसे समय में जब शाह रुख खान ने दो फिल्मों से इस साल बॉक्स ऑफिस पर राज किया है।‌ 'टाइगर 3' के अर्ली कलेक्शन सामने आ गए हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

    'टाइगर 3' की आतिशबाजी से गूंजा सिनेमा हॉल

    सलमान खान और कैटरीना कैफ के फैंस के लिए इस दिवाली 'टाइगर 3' से अच्छा गिफ्ट शायद ही कोई हो सकता था। फिल्म के ओपनिंग नंबर्स कमाल के हैं। रविवार सुबह कुछ वीडियो सामने आए, जिसमें थिएटर के अंदर फैंस को हूटिंग करते देखा गया। वहीं, दिन के अंत में सामने आए आंकड़ों के मुताबिक 'टाइगर 3' ने 44.5‌ करोड़ से ओपनिंग ली है। यह सैकनिल्क द्वारा दिए गए आंकड़े हैं। मेकर्स की ओर से फाइनल कलेक्शन का आना बाकी है।

    इन फिल्मों को छोड़ा पीछे

    अगर टाइगर 3 के अनुमानित ओपनिंग डे कलेक्शन को सही मानें, तो दबंग खान ने इस मामले में फिल्म सुल्तान (36.54 लाख), टाइगर जिंदा है (43.10 लाख) और एक था टाइगर (32.92 लाख) को पीछे छोड़ा है। इसके अलावा सलमान खान की बजरंगी भाईजान (27.25 लाख) और किक (26.40 लाख) भी इस मामले में पीछे है।

    खबरें और भी

    शाह रुख-ऋतिक के कैमियो को किया पसंद

    फिल्म की एक खास बात शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) और ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) का कैमियो भी है। फैंस को इनकी धांसू तरीके से टाइगर के लिए ली गई एंट्री पसंद आई। 

    यह भी पढ़ें: Tiger 3 की रिलीज पर बजे ढोल नगाड़े, थिएटर के बाहर सलमान खान के फैंस ने मनाया जश्न, वायरल हुआ ये वीडियो